• Home
  • News
  • Virat Kohli Completed 1000 Runs against Mumbai Indian in IPL first batter to achieve this record

IPL 2026: RCB की मुंबई पर धमाकेदार जीत, कोहली के महारिकॉर्ड ने लगाए चार चांद

विराट कोहली की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 रन से जीत हासिल की. इस जीत में विराट कोहली ने भी बल्ले से योगदान दिया. अपनी पारी के दौरान कोहली ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो अभी तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 13, 2026, 07:41 AM IST

Published On Apr 13, 2026, 07:41 AM IST

Last UpdatedApr 13, 2026, 07:41 AM IST

Virat Kohli stats against Mumbai Indians

विराट कोहली का मुंबई इंडियंस के खिलाफ महारिकॉर्ड (फोटो- BCCI)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रन से हरा दिया. रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर बेंगलुरु की टीम ने 4 विकेट पर 240 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम शेफर्न रदरफर्ड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 5 विकेट पर 222 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. RCB की ओर से फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने हाफ सेंचुरी लगाई. कोहली ने 38 गेंद पर 50 रन बनाए. इस पारी की मदद से कोहली ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है.

RCB के स्कोर के सामने मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य से दूर ही नजर आए. रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट होकर पविलियन लौट गए. रोहित ने 13 गेंद पर 19 रन बनाए थे. रेयान रिकल्टन ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 40 रन का योगदान दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रदरफर्ड ने जगाईं मुंबई के लिए उम्मीदें

मुंबई की टीम मैच से लगभग बाहर हो चुकी थी लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए शेफर्न रदरफर्ड ने 31 गेंद पर 71 रन बनाकर मुंबई के लिए कुछ उम्मीदें जगाईं. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. और अंत में मुंबई की टीम 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी. यह RCB की तीसरी जीत थी और अब वह छह अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं मुंबई चार मैचों में से सिर्फ एक ही जीत पाई है और वह 8वें स्थान पर है.

विराट कोहली ने पूरे किए MI के खिलाफ 1000 रन

कोहली की पारी की बात करें तो अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया. अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन पूरे कर लिए. विराट इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. कोहली मुंबई के खिलाफ अब तक खेली 36 पारियों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1030 रन बना चुके हैं. कोहली ने इस दौरान 7 हाफ सेंचुरी लगाईं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL में कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 पारियों में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 977 रन बनाए हैं. वहीं, शिखर धवन 901 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

ओपनिंग में विराट ने जोड़े 120 रन

विराट ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई. कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज भी बने. उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 47वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा. गेल-बाबर ने टी20 में 46 बार शतकीय साझेदारी की है. साल्ट शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए.

पाटीदार की धुआंधार बल्लेबाजी

वहीं, रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 53 रन बनाए. रजत ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. अंत के ओवरों में टिम डेविड ने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की नाबाद पारी खेली. डेविड ने 212 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 2 चौके और तीन छक्के लगाए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick