• Home
  • News
  • Virat Kohli Completes 200 million followers on Instagram

खराब फॉर्म के बावजूद Virat Kohli का सोशल मीडिया पर जलवा कायम, इंस्टाग्राम पर जड़ा दोहरा शतक

विराट कोहली फुटबॉलर रोनाल्डो और मेसी के बाद इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले तीसरे एथलीट हैं।

Edited By : Vanson Soral |Jun 08, 2022, 12:43 AM IST

Published On Jun 08, 2022, 12:43 AM IST

Last UpdatedJun 08, 2022, 12:43 AM IST

Virat Kohli/instagram

क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली इन दिनों भले ही कोई कमाल न कर पा रहे हो लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने इतिहास रच दिया है। दरअसल, विराट कोहली के इस्टाग्राम पर 200 मिलियन (20 करोड़) फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए एक वीडियो शेयर किया। ये कारनामा करने वाले कोहली पहले एशियाई जबकि दुनिया के 17वें शख्स हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यही नहीं, रोनाल्डो और मेसी के बाद इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले तीसरे एथलीट हैं। रोनाल्डो के 451 जबकि मेसी के 334 मिलियन फॉलोअर हैं। कोहली इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप-5 एथलीट में इकलौते क्रिकेटर हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या खुद इंस्टाग्राम की है। इंस्टाग्राम के 515 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टॉप-50 में कोहली के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (79 मिलियन), श्रद्धा कपूर (72.8 मिलियन) और सिंगर नेहा कक्कड़ (70.1 मिलियन) का नाम शामिल है।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो – 451 मिलियन
  • लियोनल मेसी  – 334 मिलियन
  • विराट कोहली  – 200 मिलियन
  • नेमार जूनियर- 175 मिलियन
  • लेब्रॉन जेम्स-  123 मिलियन

Editor's Pick