×

विराट कोहली ने वनडे में पूरे किए सबसे तेज 7,000 रन

कोहली का वनडे में रन बनाने का औसत 50 से ऊपर है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 17, 2016 10:55 AM IST

विराट कोहली ने इस मामले में एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा  © Getty Images (File Photo)
विराट कोहली ने इस मामले में एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा © Getty Images (File Photo)

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अब 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे कम पारियों में यह मुकाम छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के साथ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान पूरा किया। यह उनकी 161वीं पारी है। उनके पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के नाम पर था। डीविलियर्स ने यह मुकाम 166  पारियों में छुआ था। विराट कोहली एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनका वनडे में 50 के ऊपर का औसत इस बात को सिद्ध करता है। उनका वनडे में स्ट्राइक रेट भी  लगभग 90 का है जो बेहद प्रभावशाली है। India vs Australia live score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा एकदिवसीय, मेलबर्न

कोहली ने इस सीरीज में गजब का प्रदर्शन किया है और पहले दो एकदिवसीय  मैचों में अर्धशतक ठोंकने के बाद इस मैच में भी पूरे शबाब में नजर आ रहे हैं। कोहली के नाम वनडे में 23  शतक हैं और लोग यह भी मान  रहे हैं कि कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे में सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। कोहली के नाम वनडे में 36 अर्धशतक भी हैं। कोहली तीसरे मैच में एक बड़ा स्कोर बनाने को आतुर दिख रहे हैं। पढ़ें लाइव स्कोर कार्ड, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे, मेलबर्न

TRENDING NOW

इसके पहले स्टीवन  स्मिथ ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पिछले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बहुत बढ़िया तरीके से स्कोर को चेज किया है। यही कारण रहा कि स्मिथ ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेना चाहेगा। वहीं भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में अपने मौके बरकरार रखना चाहेगा।