भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आज राष्ट्रपति भवन में राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोहली सहित अन्य खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी खेल रत्न, अर्जुन पुरुस्कार से नवाजा। इसके अलावा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने वाले कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोहली और चानू को पदक और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर कोहली अपनी मां और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे।
क्रिकेट जगत की बात की जाए तो विराट कोहली के अलावा महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही धावक हिमा दास, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को भी अर्जुन अवार्ड दिया गया।
#WATCH: Indian skipper Virat Kohli receives Rajiv Gandhi Khel Ratna Award from President Ram Nath Kovind at Rashtrapati Bhavan in Delhi. pic.twitter.com/wqBKArEOJ3
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, सविता पुनिया, धावक जिनसन जॉनसन, महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एन.सिक्की रेड्डी, मुक्केबाज सतीश कुमार, गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा, पोलो खिलाड़ी रवि राठौर, निशानेबाज राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान, मनिका बत्रा, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, पहलवान सुमित और वुशु खिलाड़ी पूजा कादयान को भी अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।
पैरा एथलीट अंकुर धामा और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों में मुक्केबाजी कोच चेनंदा एचिया कुटप्पा, विजय शर्मा , ए.श्रीनिवास राव (टेटे) और सुखदेव सिंह (एथलेटिक्स), विजय शर्मा (भारत्तोलक), वी.आर.बीडू (एथलेटिक्स), तारक सिन्हा (क्रिकेट), क्लारेंस लोबो (हॉकी), जीवन कुमार शर्मा (जूडो) रहे।
इस समारोह में राष्ट्रपति ने सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी), पूर्व भारतीय कप्तान भारत कुमार छेत्री (हॉकी), बॉबी एलयोसियस (एथलेटिक्स), पूर्व पहलवान चाउगले दातु दत्तात्रे, को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा, भारतीय पर्वतारोही डॉ. अंशु जमसेनपा को तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्कार से नवाजा गया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.