×

भारतीय फुटबॉल टीम को विराट कोहली का बधाई संदेश

सैफ कप में भारतीय टीम की अफगानिस्तान पर 2-1 से जीत पर विराट ने ट्वीट कर टीम को मुबारकबाद दी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 4, 2016 5:10 PM IST

विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ कप जीतने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है© Getty Images
विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ कप जीतने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है© Getty Images

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ कप जीतने की बधाई दी है। विराट ने अपने ट्विटर अंकाउट पर भारतीय टीम को जीत की मुबारकबाद देते हुए एक ट्वीट किया है। भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ कप के फाइनल में अफगानिस्तान की टीम को 2-1 से हराकर सांतवी बार सैफ कप पर कब्जा किया। भारत के लिये जेजे लालपेख्लुआ और कप्तान सुनील छेत्री ने 1-1 गोल किया। जबकि अफगानिस्तान की ओर से एकमात्र गोल जुबैर अमिरी ने किया। कप्तान छेत्री ने मैच के एक्सट्रा टाइम में गोल कर भारत को 2-1 से जीत दिलाने में मुख्य योगदान दिया। ALSO READ: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड

विराट कोहली के फुटबॉल प्रेम को पूरी दुनिया जानती है। विराट कोहली इंडियन सुपर लीग(आई एस एल) में एफ सी गोवा टीम के सहमालिक भी हैं। एफ सी गोवा इस साल इंडियन सुपर लीग के फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन फाइनल में उसे चेन्नईएन एफसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के एक्सट्रा टाइम में किये गए गोल का जिक्र करते हुए अपने ट्वीट में इस गोल को माइंडब्लोइंग कहा है साथ सातवीं बार सैफ कप जीतने के लिए बधाई संदेश दिया है।

 

भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर पापुलर क्रिकेट हस्ती बन में चुके विराट कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों में जोर शोर से लगे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर होने वाली इस सीरीज में कप्तान की भूमिका महेन्द्र सिंह धोनी के निभाएंगे, जबकि विराट कोहली टीम के सबसे अहम बल्लेबाज होने के अलावा टीम के उपकप्तान भी होंगे। ALSO READ: अफगानिस्तान बनाम जिंबाब्वे चौथे वनडे का फुल स्कोरकार्ड

TRENDING NOW