×

पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से मैंने काफी कुछ सीखा: कोहली

एशिया कप में भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 29, 2016 10:43 AM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को एशिया कप के तहत खेली गई 49 रनों की पारी से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। कोहली ने कहा कि उस मैच जिताउ पारी से उन्होंने सीखा कि कठिन हालात में एक पारी को कैसे संवारा जाता है। कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, “इस तह की पिचों पर खेलना मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा। मैंने इस पारी से सीखा कि कठिन हालात में एक पारी को कैसे संवारा जाता है। इससे बेहतर सीख और कुछ नहीं हो सकती। मेरे लिए वह निश्चित तौर पर एक चुनौतीपूर्ण पारी थी।” ये भी पढ़ें: अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण विराट कोहली पर जुर्माना

भारत ने 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 गेदों पर सात चौकों की मदद से 49 रन बनाए। इस पारी के दौरान कोहली ने युवराज सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े थे। कोहली और युवराज ने ऐसे समय में मैच जिताउ साझेदारी की थी, जब भारत ने मात्र 8 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ये भी पढ़ें: जब धोनी ने की युवराज सिंह की तारीफ

कोहली मैन ऑफ द मैच बने थे। कोहली और युवराज के शानदार साझेदारी के बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इन दोनों ने 68 रनों की साझेदारी की। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की भिडंत पूरे 11 बार हुई है और जिसमें भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत दर्ज किया।

TRENDING NOW

एशिया कप में भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। भारत अपना तीसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ 1 मार्च को खेलेगा। भारत इस मैच को जीतकर अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगा।