विराट कोहली और शिखर धवन के मुरीद बने सनथ जयसूर्या!

विराट कोहली ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था

Edited By : Manoj Shukla |Aug 01, 2017, 01:30 PM IST

Published On Aug 01, 2017, 01:30 PM IST

Last UpdatedAug 01, 2017, 01:30 PM IST

विराट कोहली और शिखर धवन © Getty Images
विराट कोहली और शिखर धवन © Getty Images

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर में जब भी क्रीज पर उतरते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर तोड़ देते हैं। बतौर खिलाड़ी तो वो शानदार खेल ही रहे हैं इसके अलावा कप्तान के तौर पर भी कोहली का करिश्मा जारी है। श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने भी कोहली की जमकर तारीफ की है। ये भी पढ़ें: सितंबर से लेकर दिसंबर तक होगी टीम इंडिया की ‘अग्निपरीक्षा’, जानिए कैसे?

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में जब जयसूर्या से पूछा गया कि क्या विराट कोहली आने वाले समय में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं? तो जयसूर्या ने कहा, ”इसपर आप कुछ भी नहीं कह सकते। कुछ भी हो सकता है। विराट काफी मेहनती खिलाड़ी हैं। वो अपने खेल पर काफी ध्यान देते हैं और उनकी बल्लेबाजी में ये नजर भी आता है। कोहली शानदार खिलाड़ी हैं और वो अब बतौर कप्तान भी खुद को साबित करने में लगे हैं। कोहली भारत के लिए अच्छा करना चाहते हैं और वो इस समय अपने खेल के शिखर पर हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके अलावा जयसूर्या ने धवन की भी तारीफ की और कहा, ”धवन ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमण की रणनीति बनाई और इसका उन्हें फायदा मिला।” जयसूर्या ने आगे कहा, ”धवन काफी भाग्यशाली रहे कि उन्हें एसेला गुणारत्ने ने जीवनदान दिया। किसी भी मैच में खिलाड़ियों को जीवनदान देना हमेशा खतरनाक साबित होता है। हमने ऐसा किया और हमें इसका अंजाम भुगतना पड़ा। धवन ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया। मैं धवन की आक्रामक बल्लेबाजी देखकर काफी अच्छा महसूस कर रहा था। धवन की बल्लेबाजी देखकर मैं 15 साल पीछे पहुंच गया था और अब मौजूदा दौर में जब कोई बल्लेबाज ऐसा खेलता है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।”

वहीं जब जयसूर्या से पूछा गया कि क्या भारत इस सीरीज में अजेय है? तो इसपर जयसूर्या ने कहा, ”कोई भी टीम हार सकती है। पिछले साल जब ऑस्ट्रेलिया यहां आई थी तब भी हर कोई ऐसा ही कह रहा था। हमें ये सोचना होगा कि कैसे हम दुनिया की बेहतरीन टेस्ट टीमों को हरा सकते हैं।” आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में धवन ने 190 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को हरा दिया था।

Editor's Pick