×

Virat Kohli ने शतक जड़कर रचा इतिहास, टूट गया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक हैं, वहीं विराट कोहली के नाम ODI में अब 52 शतक हो गया है

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 30, 2025 6:14 PM IST

Virat Kohli creates History: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतकीय पारी खेली. कोहली ने 102 बॉल में अपना शतक पूरा किया.

विराट के वनडे करियर का यह 52वां शतक है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली ने 120 बॉल में 135 रन की पारी खेली. कोहली ने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए.

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक जड़े हैं, वहीं विराट कोहली के नाम ODI में अब 52 शतक हो गया है. वह वनडे फॉर्मेट में 52 शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. यह एक फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा शतक है. इसके अलावा वह भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में सबसे ज्यादा शतक (06) लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (05) से आगे निकल गए हैं.

कोहली ने जैक कैलिस को भी पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 32 रन बनाते ही बड़ा कारनामा किया. उन्होंने भारत- साउथ अफ्रीका वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जैक कैलिस को पीछे छोड़ा और इस लिस्ट में नंबर दो पर पहुंच गए.

IND vs SA ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर – 2001 रन

विराट कोहली- 1604 रन*

जैक कैलिस – 1535 रन

गैरी कस्टर्न – 1377 रन

TRENDING NOW

कोहली ने रांची में जड़ा तीसरा शतक

विराट कोहली का रांची में शानदार प्रदर्शन जारी है. रांची में कोहली ने पांच वनडे मैच में तीन शतक लगाया है. कोहली ने रांची में पांच वनडे मैच में 513 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 110.19 का रहा है.