add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

स्टीव वॉ ने विराट कोहली के दर्शकों को उत्साहित करने पर ऐतराज जताया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना बैंगलौर टेस्ट के दौरान कोहली द्वारा भीड़ को उत्साहित करना गलत।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - March 10, 2017 1:30 PM IST

स्टीव वॉ भी भारत के खिलाफ कई बार विवादों में फंसे है © IANS
स्टीव वॉ भी भारत के खिलाफ कई बार विवादों में फंसे है © IANS

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बैंगलौर टेस्ट के बाद से ही दोनों टीमों के बीच वाद-विवाद चल रहा है। साथ ही दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर भी इसमें कूद पड़े हैं। इसी क्रम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बयान दिया। दरअसल बैंगलौर टेस्ट के दौरान कोहली लगातार प्रशंसको को टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए हाथों से इशारे कर रहे थे। कोहली की यह हरकत स्टीव को पसंद नहीं आई। उनका मानना है कि कोहली नियमों की सीमा को पार कर रहे थे। स्टीव की यह प्रतिक्रिया कोहली के स्टीवन स्मिथ पर डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम से मदद लेने के बयान देने के बाद आई है।

स्टीव ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, “ये ही विराट कोहली है और उसका यह आक्रामक रूप ही सभी को अच्छा लगता है लेकिन इसकी एक सीमा होती है। मुझे कोई ऐतराज नहीं जब वह ओवरों के बीच में भीड़ को उत्साहित कर रहा हो लेकिन जब गेंदबाज गेंद डाल रहा हो तो ऐसा करना गलत है। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कई गलतियां हुई है।” वॉ ने स्मिथ के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं इस बात पर उसके साथ हूं कि उस समय उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था उसने यह जानबूझ कर नहीं किया। आपको भी यह बात माननी पड़ेगी। इस घटना के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि अंपायर ने फौरन आकर उसे रोक दिया। स्मिथ को इससे सबक जरूर मिलेगा क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते यह खेल भावना के खिलाफ है। यह एक सच्ची गलती थी।” [ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जब मैदान पर भिड़े भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टीव वॉ ने कोहली पर पलटवार भी किया, उनका मानना है कि कोहली के शब्द काफी कठोर थे। उन्होंने कहा, “वह कह नहीं रहा था बल्कि निष्कर्ष निकाल रहा था। मुझे यकीन है कि उसके बयान को पढ़कर स्मिथ को कतई अच्छा नहीं लगेगा। मेरा मानना है कि दोनों कप्तानों को मिलकर बात करनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि वे कड़ा खेलेंगे और इस तरह की बातों को मीडिया में लाने का कोई अर्थ नहीं है।”