add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

2008 की अंडर-19 टीम से भी बेहतर है मौजूदा टीम: विराट कोहली

कोहली की अगुवाई में अंडर-19 टीम ने 2008 में विश्व कप जीता था।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - February 1, 2018 4:49 PM IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप में खेल रही भारतीय अंडर-19 टीम की जमकर हौसलाफजाई की। कोहली ने कहा कि वह शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच पर वह करीब से नजर रखेंगे। कोहली ने कहा, ‘‘अंडर-19 टीम को अच्छा प्रदर्शन करते देखना शानदार होगा। जब टीम वहां जा रही थी तो मेरी उनसे बात हुई थी। यह कमाल की टीम है। मैं अपनी टीम (2008 में कोहली के नेतृत्व में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम) से तुलना करूं तो इनका आत्मविश्वास बहुत ज्यादा हैं जो अच्छी बात है।’’

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-1st-odi-hosts-win-the-toss-and-opt-to-bat-682684″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने कहा, ‘‘आप देखेंगे की हमारी तुलना में इस टीम के कई खिलाड़ी जल्दी ही शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया। पाकिस्तान के साथ दबाव के मैच में उनका चरित्र और निखर कर आया। फाइनल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’’ बता दें कि टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच आज डरबन में हो रहा है। 3 फरवरी को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच के दिन वनडे मैच नहीं है, इसलिए भारतीय क्रिकेटर अंडर-19 टीम को फाइनल खेलते देख सकेंगे।

युवा पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड में चल रहे आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अजेय बनी हुई है। टीम इंडिया ने लगातार सारे लीग मैच जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम 3 फरवरी को बे ओवल मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलेगी।