add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: पंजाबी बीट पर कोहली और अनुष्का ने किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में विराट ब्लैक टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट और बेसबॉल कैप में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का रिप्ड जींस के साथ प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रही हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 24, 2023 4:32 PM IST

आईपीएल 2023 में विराट कोहली की टीम आरसीबी की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. कोहली की कप्तानी में टीम ने पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज की है. इस बीच कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुष्का  शर्मा के साथ पंजाबी सिंगर शुभ के गाने ‘एलिवेटेड’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को किया है. यह वीडियो जिम का है.

वीडियो में विराट ब्लैक टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट और बेसबॉल कैप में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का रिप्ड जींस के साथ प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रही हैं। वीडियो में आखिर में एक्ट्रेस विराट से टकरा जाती है, जिसके चलते क्रिकेटर के मुंह से आह निकलता है. ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- डांस पे चांस।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


बता दें कि डांस पे चांस उनकी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का गाना है। इसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती दिखेंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी जारी नहीं की गई है.