add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Virat Kohli Dancing Video: टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर नाचने लगे विराट

विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया ने पहली पारी के दौरान 217 रन बनाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 20, 2021 7:54 PM IST

WTC 2021, IND vs NZ: वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli Dancing Video) का एक अलग चेहरा देखने को मिला. विराट मैदान में डांस करते हुए नजर आए. विराट कोहली के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. मैच के 10वें ओवर (ICC World Test Championship 2021) के दौरान तीसरी स्पिल पर फिल्डिंग कर रहे किंग कोहली को नाचते हुए देखा गया.

भारतीय टीम ने पहली पारी के दौरान 217 रन बनाए. न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया. जेमिसन ने विराट कोहली (Virat Kohli) को मैच के तीसरे दिन एक भी रन बनाए बिना ही चलता कर दिया. विराट ने शनिवार तक 44 रन बनाए थे. इसके अलावा रोहित शर्मा, रिषभ पंत भी जेमिसन का शिकार ही बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे सेशन में करीब आधे घंटे के खेल के दौरान ही टीम इंडिया ऑलआउट हो गई. इसके बाद विराट अपने दल के साथ फिलिडंग के लिए आए. न्‍यूजीलैंड अब तक सीधी हुई बल्‍लेबाजी करता हुआ ही नजर आ रहा है. पहले 10 ओवरों के दौरान कीवी टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया है.

इसी बीच नौवें ओवर में जब मोहम्‍मद शमी गेंदबाजी पर थे जब स्लिप में खड़े विराट कोहली ने टीम का मनोरंजन करने के लिए मैदान पर ही डांस (Virat Kohli Dancing Video)  करना शुरू कर दिया. विराट गेंदबाजों का मनोबल बढ़ाने के लिए बार-बार उनको उत्‍साहित करते हुए भी नजर आए.