add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सचिन के बाद कोहली भी हुए डीपफेक के शिकार, सट्टेबाजी एप का प्रमोशन करते दिखे

इससे पहले सचिन तेंदुलकर का भी डीपफेक वीडियो आया था, जिसमें वह भी सट्टेबाजी एप का प्रमोशन करते नजर आए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 20, 2024 3:54 PM IST

नई दिल्ली. अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो ने कुछ दिन पहले हंगामा मचा दिया था. इस लिस्ट में अब विराट कोहली का भी नाम जुड़ गया है. विराट कोहली एक सट्टेबाजी ऐप का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को फर्जी तरीके से एआई तकनीक से बनाया गया है.

विराट कोहली को सट्टेबाजी एप का सपोर्ट करते हुए दिखाया गया है और इस वीडियो में कोहली छोटे निवेश में ज्यादा फायदा होने की बात कहते दिख रहे हैं. इस डीपफेक वीडियो को बनाने वाले ने इस वीडियो को एक जाने माने टीवी एंकर के साथ जोड़ा है ताकि लोगों को इस बात का यकीन हो जाएगा कि यह वीडियो सही है. देखने वाले इस वीडियो को देखकर धोखा सकते हैं, जैसे लग रहा है कि यह वीडियो न्यूज का हिस्सा हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

एआई की मदद से बदली विराट कोहली की आवाज

इस वीडियो को एआई तकनीक के माध्यम से बनाया गया है, जिसमें हूबहू कोहली की आवाज है. वीडियो बनाने वाले ने विराट कोहली के एक इंटरव्यू का इस्तेमाल किया और उस वीडियो में कोहली की आवाज को पूरी तरह बदल लिया. कोहली भी कभी सट्टेबाजी एप का प्रमोशन नहीं किया, मगर इस वीडियो में उन्हें सट्टेबाजी एप का प्रमोशन करते दिखाया गया. इस वीडियो को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी बनाया गया है.

सचिन का वीडियो भी आया था सामने

इससे पहले सचिन तेंदुलकर का भी डीपफेक वीडियो आया था, जिसमें वह भी सट्टेबाजी एप का प्रमोशन करते नजर आए थे. वीडियो के सामने आने के बाद सचिन तेंदुलकर ने नाराजगी जताई थी.