IND vs NZ: विराट कोहली को नहीं पसंद आता फैंस का यह रवैया, बोले- धोनी के साथ भी हुआ

विराट कोहली जब क्रीज पर आने के लिए पविलियन से निकलते हैं तो फैंस का जोश देखते ही बनता है. हालांकि कोहली ने कहा है कि उनके आने से पहले जो फैंस करते हैं वह उन्हें अच्छा नहीं लगता. कोहली ने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 12, 2026, 09:15 AM IST

Published On Jan 12, 2026, 09:15 AM IST

Last UpdatedJan 12, 2026, 09:15 AM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

वड़ोरा: Virat Kohli on Fans: विराट कोहली जब क्रीज पर उतरते हैं तो फैंस का जोश देखते ही बनता है. लोग उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं. हालांकि कोहली ने कहा है कि उन्हें यह पसंद नहीं आता. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 93 रन की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान ने इसकी वजह भी बताई. कोहली ने कहा कि उनके आउट होने से पहले भारत का कोई विकेट गिरता है जिस पर फैंस खुशी मनाते हैं. तो उन्हें यह अच्छा नहीं लगता. वह इसकी प्रशंसा नहीं करते.

वड़ोदरा में खेले गए मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान कोहली ने कहा, ‘मुझे इसका पता है. और सच कहूं तो मुझे यह अच्छा नहीं लगता है. मैंने ऐसा ही आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ होती देखी है. यह उस खिलाड़ी के लिए अच्छा नहीं है जो आउट कर पविलियन लौट रहा है. मैं दर्शकों का रोमांच समझता हूं लेकिन मैं उस चीज पर अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं जिसकी मुझे जरूरत है. और दर्शकों के रोमांच के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली का बयान उस संदर्भ में आयाज दब रोहित शर्मा इस मैच में 26 रन बनाकर पविलियन लौट गए. और कोहली के आने की उम्मीद में फैंस की खुशी देखते ही बनती थी.

37 साल के कोहली ने 91 गेंद पर 93 रन बनाकर भारत को चार विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. हालांकि वह वनडे इंटरनेशनल में अपनी 54वीं सेंचुरी से महज सात रन से चूक गए. अगर वह सात रन और बना लेते तो कामयाबी से रनों का पीछा करते हुए यह उनका 25वां शतक होता.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘सच कहूं तो मैं निजी उपलब्धियों के बारे में बिलकुल नहीं सोचता हूं. अगर हम पहले बल्लेबाजी कर रहे होते तो मैं शायद और आक्रामक बल्लेबाजी करता. लेकिन जब आप रनों का पीछा कर रहे होते हैं तो, आपके सामने बोर्ड पर एक लक्ष्य होता है. मैं फिर परिस्थितियों के हिसाब से खेलता हूं. सिर्फ एक चीज जो मेरे दिमाग में रहती है वह यह कि मैं अपनी टीम को उस स्थिति तक पहुंचाऊं जहां से हम आसानी से जीत सकें.’

कोहली का हालिया फॉर्म बहुत अच्छा चल रहा है. बीती छह वनडे पारियों में उन्होंने हर बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. कोहली ने कहा, ‘बुनियादी बात यही है कि मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करता हूं और अगर परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल हैं तो मैं इंतजार करने के बजाय काउंटर-अटैक करने के लिए तैयार करता हूं. किसी भी गेंद पर आपका नाम लिखा हो सकता है तो ज्यादा रक्षात्कमक होकर खेलने का कोई मतलब नहीं है.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick