विराट कोहली ने एक हाथ से मारे पुश-अप्स, डेल स्टेन ने ली चुटकी

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी में व्यस्त हैं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Sep 16, 2017, 11:31 PM IST

Published On Sep 16, 2017, 11:31 PM IST

Last UpdatedSep 16, 2017, 11:31 PM IST

फोटो साभार: India.com
फोटो साभार: India.com

विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से हैं। इसालिए वह बड़ी-बड़ी पारियां बिना थके बिना रुके खेल जाते हैं। साथ ही मैदान में विराट की फील्डिंग भी जबरदस्त रहती है और जिस तेजी से वह  गेंद पर झपटते हैं वह बताता है कि विराट कितने फिट हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक हाथ से पुश-अप्स मारते नजर आ रहे हैं। कोहली ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी डाला है और लिखा है कि आप एक हाथ से कितने पुश-अप्स मार सकते हैं?

इस पर उनके फैंस ने कई तरह के जवाब दिए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि यह बेहतरीन है। लेकिन ये बताओ कि बिना हाथ लगाए आप कितने पुशअप्स मार सकते हैं?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Instagram screen grab

Instagram screen grab

इस तरह से स्टेन ने विराट कोहली के एस वीडियो पर चुटकी ली है। वैसे कोहली ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। विराट कोहली पिछले कुछ सालों से अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क हो गए हैं और वह खान-पान का खास ख्याल रखते हुए काफी समय जिम में बिताते हैं। विराट नॉन वेज में लैंब, फिश खाना खूब पसंद करते हैं। [ये भी पढ़ें: चेन्नई वनडे: यह भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर, अब इस दिग्गज की हुई वापसी]

How many one handed push ups can you do?#TrainToLive #LiveToTrain

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

 

वहीं हरी सलाद वे खूब पसंद करते हैं। इस संतुलित आहार के कारण ही उनके शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलता और वह अपने आपको फिट रख पाते हैं। जब वह विदेशी दौरों पर होते हैं तब वह लैंब चॉप्स और पिंक सॉलमन खाना पसंद करते हैं। वहीं इस दौरान पानी नहीं बल्कि ईवियान पीते है। 1.5 लीटर ईवियान की कीमत 500 रुपए होती है।

Editor's Pick