संन्यास लेने के बाद फिर कभी बैट नहीं उठाउंगा: विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि है कि पिछले पांच सालों में वो बहुत क्रिकेट खेल चुके हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 11, 2019, 02:01 PM IST

Published On Jan 11, 2019, 02:01 PM IST

Last UpdatedJan 11, 2019, 02:01 PM IST

Virat Kohli © IANS

जहां एक तरफ शाहिद आफरीदी, एबी डीविलियर्स और ब्रैंडन मैक्कुलम जैसे पूर्व खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दुनिया भर की टी20 लीग में खेलते दिखाए देते हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि एक बार संन्यास लेने के बाद वो फिर कभी बैट नहीं उठाएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘हार्दिक पांड्या, केएल राहुल विवाद भारतीय ड्रेसिंग रूम को प्रभावित नहीं करेगा’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिडनी वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान कोहली ने कहा, “देखिए, मुझे नहीं पता कि भविष्य में मेरा ये फैसला बदलेगा या नहीं। लेकिन जहां तक संन्यास लेने के बाद और क्रिकेट खेलने का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि मैं उस जोन में हूं। पिछले पांच सालों में मैं बहुत क्रिकेट खेला है। मैं ये नहीं बता सकता कि संन्यास लने के बाद सबसे पहले मैं क्या करूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं फिर से बैट उठाउंगा।”

ये भी पढ़ें: ‘हार्दिक पांड्या के बयान का समर्थन नहीं करती भारतीय क्रिकेट टीम’

कोहली ने हमेशा कहा है कि वो जुनून के लिए क्रिकेट खेलते हैं और जिस दिन वो खत्म हो जाएगा वो संन्यास ले लेंगे। विराट ने कहा, “जिस दिन मेरा अंदर की ऊर्जा पूरी तरह खत्म हो जाएगी तो मैं क्रिकेट खेलना बंद कर दूंगा। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उसके बाद मैं फिर वापस जाकर क्रिकेट खेलूंगा। एक बार मैं खत्म करूंगा तो मैं हमेशा के लिए खत्म करूंगा और फिर मैं आसपास भी नहीं दिखूंगा।”

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती है और अब उनका निशाना 2019 विश्व कप पर है।

Editor's Pick