add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान जैसी फील्डिंग... विराट कोहली ने छोड़ा लड्डू कैच, फैंस का फूटा गुस्सा

आरसीबी की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में तीन कैच टपकाए, जिसमें दो कैच सुयश शर्मा के ओवर में छूटे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 13, 2025 5:34 PM IST

Virat Kohli drop Catch: आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य रखा है. इस मैच में आरसीबी की टीम ने फील्डिंग में निराश किया और तीन कैच टपकाए. भारत के दिग्गज विराट कोहली ने एक लड्डू कैच को गिरा दिया.

7वें ओवर में सुयश शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे, इस ओवर की आखिरी बॉल पर ध्रुव जुरेल को मिडऑफ के ऊपर से उठाकर खेला, गेंद सीधे लॉन्ग ऑफ पर विराट कोहली के हाथ में गई, मगर कोहली ने आसान का कैच गिरा दिया. ध्रुव जुरेल उस समय 11 रन के स्कोर पर खेल रहे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ध्रुव जुरेल ने उठाया जीवनदान का फायदा

ध्रुव जुरेल ने 11 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाया और 23 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए, जिससे राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बना सकी.

मैच में ड्रॉप हुए तीन कैच

आरसीबी के फील्डर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में कुल तीन कैच टपकाए. 10वें ओवर में सुयश शर्मा की गेंद पर यश दयाल ने रियान पराग का कैच टपकाया, वहीं इसके बाद 13वें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर फिल साल्ट से यशस्वी जायसवाल का कैच छूटा, हालांकि साल्ट ने कमाल की फील्डिंग की और छक्का बचाया. वहीं इसके बाद 17वें ओवर में विराट कोहली ने ध्रुव जुरेल का आसान कैच छोड़ा.

फैंस ने किया ट्रोल

इस कैच के ड्रॉप होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने विराट कोहली और आरसीबी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने आरसीबी की फील्डिंग की तुलना पाकिस्तान की फील्डिंग से की.

राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को दिया 174 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक (75) और ध्रुव जुरेल के नाबाद 35 रन की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए और आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य रखा.