विराट कोहली को दिया नॉटआउट तो लंकाई खिलाड़ी ने गुस्से में जमीन पर पटका हेलमेट

श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 32 रन से हराया. इस मैच में भारत के सामने 241 रन का टारगेट था लेकिन उसके बल्लेबाज इसे हासिल नहीं कर पाए. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के विकेट को लेकर खूब बवाल हुआ. श्रीलंका के स्पिनर जेफ्री वेंडरसे ने कमाल का...

Edited By : Bharat Malhotra |Aug 05, 2024, 02:03 PM IST

Published On Aug 05, 2024, 02:03 PM IST

Last UpdatedAug 05, 2024, 02:03 PM IST

श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 32 रन से हराया. इस मैच में भारत के सामने 241 रन का टारगेट था लेकिन उसके बल्लेबाज इसे हासिल नहीं कर पाए. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के विकेट को लेकर खूब बवाल हुआ.

श्रीलंका के स्पिनर जेफ्री वेंडरसे ने कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने 33 रन देकर छह विकेट लिए. भारतीय टीम के सामने 241 रन का टारगेट था. लेकिन इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन पर सिमट गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि लोगों को ध्यान का विराट कोहली पर ठहर गया. भारतीय पारी का 15वां ओवर चल रहा था. अकिला धनंजय की ऑफ स्पिन टर्न होकर अंदर आई और उनके पैड से लगी. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की. मैदानी अंपायर ने उंगली उठा दी. इसके बाद विराट कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया. इसमें नजर आया कि गेंद जब बल्ले के पास थी तो थोड़ी सी आवाज आई थी. टीवी अंपायर जो विल्सन ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया. कोहली जाहिर तौर पर राहत महसूस कर रहे थे.

हालांकि श्रीलंकाई खिलाड़ी इस फैसले से बहुत नाराज दिखे. कुसल मेंडिस तो इतना नाराज हुए कि उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट जमीन पर फेंक दिया. असलांका ने भी मैदानी अंपायर से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी. श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या भी ड्रेसिंग रूम से आए और उन्होंने रिजर्व अंपायर से बात की.

इस बार बचने के बाद भी कोहली विकेट पर लंबा नहीं टिक पाए. चार ओवर बाद ही वेनडरसे ने कोहली को एक फ्लिपर पर विकेट के सामने पकड़ा. कोहली ने इस बार भी रिव्यू लेने के बारे में सोचा लेकिन दूसरे छोर पर खड़े अक्षर पटेल ने उन्हें ऐसा करने से मना किया.

मैच के बाद श्रीलंका और भारत की टीमों ने हाथ मिलाया. श्रीलंका के कोच जयसूर्या ने उनसे थोड़ी देर बात भी की. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का कंधा थपथपाया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick