• Home
  • News
  • Virat Kohli Emotional Message 9 Days After RCB won its back-to-back title

'... क्योंकि यह घर है', IPL 2026 की जीत के 9 दिन बाद विराट कोहली का RCB के लिए इमोशनल मेसेज

विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से आरसीबी के साथ हैं. और उनका अपनी इस टीम के साथ जो रिश्ता है वह बहुत कम फ्रैंचाइजी और खिलाड़ी का हिस्सा रहा है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 09, 2026, 12:33 PM IST

Published On Jun 09, 2026, 12:33 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2026, 12:33 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को खत्म हुए 9 दिन हो गए हैं. और विराट कोहली ने अब सोशल मीडिया पर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पोस्ट किया है. इस पोस्ट से पता चलता है कि साल 2008 से अभी तक विराट कोहली क्यों आरसीबी के साथ ही बने हुए हैं. आखिर उनके मन में बेंगलुरु की टीम के लिए क्या जगह है. 31 मई को हुए आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरे साल खिताब जीता. और कोहली ने एक इमोशनल मेसेज साझा किया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरकार ट्रॉफी अपने नाम की. कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी. कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस सीजन की शुरुआत हमने विश्वास के साथ की और समापन लगातार दो खिताब के साथ. इस टीम ने हर अहसास को साथ जीया. हर उतार, हर दबाव, हर बाधा और बिना शर्त का सपोर्ट. यह सब खास नजर आता है क्योंकि… यह जगह घर है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फाइनल में गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी की. उसने 8 विकेट पर 155 रन का स्कोर बनाया. उसकी टीम की ओर से सिर्फ वाशिंगटन सुंदर ने हाफ सेंचुरी लगाई. रॉयल चैलेंजर्स ने इस लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया. कोहली ने फाइनल में 42 गेंद पर 75 रन की पारी खेली. अपनी पारी में कोहली ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए. विजयी शॉट भी कोहली के बल्ले से ही निकला.

आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब था. टीम ने 2025 में पहली बार खिताब जीता था. कोहली की टीम को इस बार फेवरिट माना जा रहा था. और टीम ने ट्रॉफी जीतकर इसे सही भी साबित किया.

फाइनल के बाद भी कोहली ने की थी दिल की बात

कोहली ने भी फाइनल के बाद कहा था कि इस बार उनकी टीम पर पहले से ज्यादा विश्वास और पहले से कम दबाव था. कोहली ने कहा था, ‘मैंने कुछ खिलाड़ियों से कहा था कि अब पिछले साल जैसा दबाव नहीं है. हमें पता था कि जिस तरह की क्षमता हमारे पास है, हम टेबल में टॉप पर रहे. हम सबसे ऊपर रहे इसकी कोई वजह है.’

कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2008 में हुए आईपीएल के पहले सीजन से एक ही फ्रैंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. कोहली का आरसीबी से गहरा रिश्ता है. वह कह चुके हैं कि आईपीएल में किसी अन्य टीम के साथ खेलने के बारे में वह सोच भी नहीं सकते.

कोहली का यह ताजा संदेश भी उनके और फ्रैंचाइजी के बीच के मजबूत रिश्ते को दिखाता है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick