'आप कभी जीतते हैं, कभी नहीं...', IPL 2022 से बाहर होने के बाद विराट कोहली का इमोशनल ट्वीट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के साथ ही आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर समाप्त हो गया। इसके बाद विराट कोहली ने इमोशनल ट्वीट किया।
Published On May 29, 2022, 10:10 AM IST
Last UpdatedMay 29, 2022, 10:10 AM IST
virat kohli @IPL
Virat Kohli Emotional Tweet: शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से हारते ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2022 में सफर समाप्त हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनैशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में बैंगलोर को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
बैंगलोर के बाहर होते ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। कोहली ने फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने पूरे सीजन में टीम का सपॉर्ट किया. उन्होंने एक इमोशनल मेसेज लिखा। उन्होंने कहा कि फैंस ही खेल को इतना खास बनाते हैं।
33 साल के विराट ने लिखा कि हार-जीत खेल का हिस्सा हैं। खेल में यह साथ चलता है। उन्होंने टीम के साथ जुड़े सभी के प्रयासों का शुक्रिया अदा किया और वादा किया वह अगले साल फिर लौटकर आएंगे।
विराट ने ट्विटर पर लिखा-
‘कभी आप जीतते हैं, कभी नहीं, लेकिन 12वें खिलाड़ी की आर्मी, आप हमेशा शानदार रहे। आपने इस सफर में हमेशा हमारा साथ दिया। आप क्रिकेट को खास बनाते हैं। सीखना कभी बंद नहीं होता। प्रबंधन, सपॉर्ट स्टाफ और आप सभी जो इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं आपका बहुत बड़ा शुक्रिया। अगले सीजन में मिलते हैं।’
Sometimes you win, and sometimes you don’t, but the 12th Man Army, you have been fantastic, always backing us throughout our campaign. You make cricket special. The learning never stops. (1/2) pic.twitter.com/mRx4rslWFK
— Virat Kohli (@imVkohli) May 28, 2022
बैंगलोर की टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इस बार भी वह करीब पहुंचकर चूक गई। एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर उसने उम्मीद जताई लेकिन वह दूसरे क्वॉलिफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात नहीं दे पाई।