×

पाकिस्तान में विराट कोहली का फैन गिरफ्तार

मकान पर भारतीय झंडा फहराने के लिए पुलिस ने किया गिरफ्तार

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 27, 2016 12:43 PM IST

विराट कोहली के पाकिस्तानी फैन को पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है © Getty Images
विराट कोहली के पाकिस्तानी फैन को पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है © Getty Images

क्रिकेट के प्रति अपने जूनून के लिए फैंस क्या क्या नहीं करते है। हर क्रिकेट प्रेमी की चाहत होती है कि वो अपने पसंदीदा खिलाड़ी का सबसे बड़ा फैन बने। लेकिन कई बार इस अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए फैंस की ये दीवानगी परेशानी का कारण बन जाती है। ताजा मामला है पाकिस्तान का। पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक फैन को अपनी दीवानगी दिखाने के लिए जेल जाना पड़ गया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा शहर के निवासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया क्योंकि उन्होने अपने घर की छत पर भारतीय तिरंगा झंडा फहराया। ALSO READ: विश्व कप से पहले टीम की यह जीत महत्वपूर्ण हैंः विराट कोहली

बीबीसी हिंदी वेबसाइट छपी खबर के मुताबिक पर ओकाड़ा शहर के सदर थाना सर्किल के एक अधिकारी ने अपना नाम सार्वजनिक ना करने की शर्त पर बताया कि उम्र दराज़ नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को ही उम्र दराज़ को अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का फरमान सुना दिया। अदालत ने उम्र दराज़ के खिलाफ 16 एमपीओ और 123ए के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया।

TRENDING NOW

पुलिस के मुताबित उनको ये को मिली थी कि ओकाड़ा शहर में किसी व्यक्ति ने अपने मकान की छत पर तिरंगा लहराया है। इसके बाद पुलिस ने उम्र दराज़ के घर पर छापा मारा और उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उम्र दराज़ अपने आप को विराट कोहली का प्रसंसक मानता है और उसने विराट के लिए ही अपने घर की छत पर भारतीय झंडा फहराया था।