• Home
  • News
  • Virat Kohli Fan Left Heartbroken Lalit Modi Steps In With Special Surprise

किंग कोहली ने तोड़ा दिल तो रोने लगा बच्चा...फिर ललित मोदी ने ऐसे मासूम का सपना किया पूरा

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में विराट कोहली के एक नन्हे फैन का दिल खुश कर दिया है. मोदी ने बच्चे को शानदार तोहफा दिया है.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 04, 2026, 01:29 PM IST

Published On Jun 04, 2026, 01:29 PM IST

Last UpdatedJun 04, 2026, 01:29 PM IST

kohli and lalit Modi

kohli and lalit Modi

Lalit Modi Gift to Virat Kohli Fan: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में बने हुए हैं. आईपीएल 2026 के बीच ललित मोदी कई पॉडकास्ट में नजर आए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार एक्टिव नजर आए. ललित मोदी का हाल ही में एक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में ललित मोदी एक बच्चे से जुड़ी खास कहानी साझा किया है. जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

जब कोहली ने तोड़ दिया था मासूम का दिल

दरअसल, कुछ दिनों पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक मासूम बच्चा जो कोहली का फैन था. वह उनसे मिलने और उनका ऑटोग्राफ लेने गया था. हालांकि उसे ऑटोग्राफ नहीं मिलता है और वह गुस्से में हाथ में लिए बल्ले को जमीन पर फेंककर फूट-फूटकर रोने लगता है. सोशल मीडिया पर उसके वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वायरल वीडियो में दिखे बच्चे का नाम युगवीर था. यह वीडियो आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बी देखा था. ललित मोदी बच्चे का यह वीडियो देख काफी मायूस थे. बच्चे को खुश करने के लिए ललित मोदी ने उसे एक ऐसा तोहफा दिया जिसे देख बच्चा खुशी से झूम उठा.

ललित मोदी ने बच्चे को दिया बेशकीमती तोहफा

ललित मोदी ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को एक इंटरव्यू दिया इसमें उन्होंने अपने इस खास तोहफे के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि उनके मन से रोते हुए इस बच्चे की तस्वीर निकल नहीं पा रही थी. उन्होंने बताया कि ‘मैंने अपनी टीम को कहा कि वह इस बच्चे को ढूंढे. जिससे वह इसे खास तोहफा दे सकें.’ ललित मोदी की टीम ने उस बच्चे को ढूंढ निकाला और उन्होंने पहले सीजन का एक खास बैट गिफ्ट किया. इस बैट पर सभी स्टार खिलाड़ियों के ऑटोग्रॉफ मौजूद थे विराट कोहली भी उसमें शामिल हैं.

विराट कोहली का यह तोहफा मासूम बच्चे को बहुत खुश कर गया. उस बच्चे ने ललित मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद भी दिया है. मासूम का तोहफा मिलने के बाद का रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ललित मोदी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

Editor's Pick