- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli flop show continue in test cricket
चार साल से टेस्ट क्रिकेट में खामोश है कोहली का बल्ला, साल 2019 में जड़ा था आखिरी शतक
इंदौर टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने 24 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ 13 रन बना सके.
Published On Mar 02, 2023, 02:29 PM IST
Last UpdatedMar 02, 2023, 02:29 PM IST
Virat Kohli (Photo-twitter)
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन जारी है. बॉर्डर गावस्कर सीरीज में कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. लगातार फ्लॉप शो के बाद अब टेस्ट टीम में कोहली की जगह को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं.
विराट कोहली ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज के तीन टेस्ट मैच में 24.50 की औसत से 98 रन बनाए हैं. उनका उच्च स्कोर 44 रन रहा है. इंदौर टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने 24 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ 13 रन बना सके.
विराट कोहली ने आखिरी टेस्ट शतक साल 2019 में कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था, उसके बाद से कोहली के शतक का इंतजार है. 2019 के बाद से कोहली ने 23 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.13 की औसत से 1028 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्च स्कोर 79 रन रहा है.
विराट कोहली का 2019 के बाद टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन:
साल : 2020: 3 मैच, 116 रन, 19.33 औसत
साल 2021: 11 मैच, 536 रन, 28.21 औसत
साल 2022: 6 मैच, 265 रन, 26.50 औसत
2023: तीन मैच, 111 रन, 25.33 औसत