×

ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले विराट कोहली ने करवाया नया हेयर कट

कोहली को बीसीसीआई ने पॉली उमरीगर ट्राफी देकर सम्मानित किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 6, 2016 9:27 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

अपने लुक और हेयरस्टाइल को लेकर बेहद संजीदा रहने वाले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से अपना हेयर स्टाइल बदल दिया है। कोहली का यह नया नवेला हेयर स्टाइल स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हेयर स्टाइल से काफी मिलता-जुलता है। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा अगले हफ्ते शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कोहली एक बार फिर से एक अलग लुक में नजर आए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कोहली इसी तरह के लुक में नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया में इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है और ऐसे में कोहली की छोटे बालों वाली हेयर स्टाइल से उन्हें वहां मैदान की गर्मी सहने में मदद मिलेगी।  फुल स्कोरकार्ड दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट क्लिक करें…

दुनिया में इस हेयर स्टाइल को लोकप्रिय बनाने का श्रेय फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जाता है। कोहली हाल ही में मंगलवार को बीसीसीआई अवॉर्ड समारोह में इस नए लुक में नजर आए। बीसीसीआई अवॉर्ड में बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने उन्हें क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा। कोहली के अलावा इस समारोह में 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे 66 वर्ष के किरमानी को बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा। मनोहर ने ही कोहली को पॉली उमरीगर ट्राफी सौंपी। किरमानी को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी और 25 लाख रुपये दिए गए। भारतीय टीम आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे में पांच एकदिवसीय व 3 टी20 मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 12 जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा। ये भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे श्रृंखला, किसमें है कितना दम