add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विश्व कप टी20 के पहले छाया विराट कोहली का 'न्यू लुक'

गुड लुक तो ठीक है लेकिन भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को टी20 विश्व कप में विराट से काफी उम्मीदें हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 12, 2016 11:34 AM IST

विराट कोहली  © AFP
विराट कोहली © AFP

भारतीय टीम के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली मैदान में तो रन मशीन हैं ही साथ ही वह मैदान के बाहर भी अपने नए और दिलचस्प अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शायद यही कारण हैं कि युवाओं के बीच कोहली खासे चर्चित क्रिकेटर हैं। कोहली अक्सर महत्वपूर्ण सीरीज के पहले नए ट्रेंड ट्राई करते रहते हैं। इसका कतई मतलब नहीं है कि वह यह सबकुछ  किसी अंधविश्वास के कारण करते हैं बल्कि वह फैशन को लेकर बेहद संजीदा हैं। आईसीसी विश्व टी20 2016 के पहले विराट कोहली ने एक नए अंदाज में हेयरकट करवाया है और  अपने फैन्स को नए नवेले फैशनेबल लुक से रूबरू करवाने के लिए फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। ये भी पढ़ें: अब हुआ खुलासा क्यों पकड़ा था ब्रावो ने धोनी का गिरेबां

कोहली के मुताबिक, हेयरकट की बेहद जरूरत थी। कोहली सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्पर्सन हैं और इसका कारण उनका अक्सर सोशल मीडिया में सक्रिय रहना है। इस सप्ताह में कुछ दिनों पहले महिला दिवस पर किया गया उनका ट्वीट खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने महिलाओं को छेड़ने वाले समाज के बुरे लोगों पर अफसोस जताया था। कोहली आजकल बेहतरीन फॉर्म में हैं और वे भारतीय टीम की ओर से अपना सबकुछ झोंकने को तैयार हैं। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे थे। हो सकता है कि शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले अभ्यास मैच में कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरें। विश्व कप टी20 का पहला मैच भारतीय टीम को 15 मार्च को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना हैं। भारत ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टी20 नहीं जीता है। ऐसे में भारतीय टीम न्यूजीलैंड को करारा जवाब देना चाहेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW