×

विराट ने अपने नाम किया एक और शानदार रिकॉर्ड

कोहली पिछले 6 मैचों में 4 अर्द्धशतक लगा चुके हैं और पिछले 14 पारियों में विराट ने 9 बार अर्द्धशतक लगाए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 2, 2016 1:32 PM IST

विराट कोहली © IANS
विराट कोहली © IANS

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते है। विराट टीम के लिए रन बनाने वाले मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं। वे किसी भी कठिन से कठिन परिस्थिति में टीम के लिए रन बना सकने में सक्षम हैं। उनके लिए विरोधी टीम और पिच कोई मायने नहीं रखती है। मैदान में लम्बे शॉट् लगाने वाले विराट एशिया कप टी20 मैच में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वैसे तो टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए है। एशिया कप में विराट ने कई बार विराट पारियां खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई है। ये भी पढ़ें: टीम के प्रदर्शन से खुश हैं: कप्तान धोनी

कल खेले गए मैच में भी विराट ने 7 चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए और इसी के साथ अपने नाम एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट ने पिछले 5 टी20 मैचों में से तीन बार मैन ऑफ द मैच का सम्मान अपने नाम किया है। ये भी पढ़ें: धोनी के पास तीसरा विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका: सहवाग

वे क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। कोहली ने 29 जनवरी को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच बने और दूसरी बार 27 फरवरी को मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ उनको मैन ऑफ द मैच का सम्मान मिला फिर श्रीलंका के खिलाफ कल खेले गए मैच में उन्होंने नाबाद 56 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत दिलाई।

TRENDING NOW

जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कोहली पिछले 6 मैचों में 4 अर्द्धशतक लगा चुके हैं और पिछले 14 पारियों में विराट ने 9 बार अर्द्धशतक लगाए हैं।