add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: जिस गेंदबाज ने किया था आउट, उसे विराट कोहली ने मैच के बाद दिया गिफ्ट

जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दुनिया भर में उन्हें क्रिकेट पर राज करते देखना और फिर उसी मैदान पर उनके साथ खेलते हुए उनका विकेट लेना. यह एक ऐसा पल है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 27, 2025 5:26 PM IST

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया. वह शतक की तरफ बढ़ रहे थे, मगर विशाल जायसवाल की गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए. कोहली ने 77 रन की पारी खेली. विराट कोहली का विकेट लेने वाले स्पिनर विशाल जायसवाल को मैच के बाद भारतीय दिग्गज की तरफ से खास गिफ्ट मिला, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

इस मैच के बाद विराट कोहली ने गेंदबाज विशाल जायसवाल से बातचीत की और उन्होंने जिस बॉल से कोहली का विकेट लिया था, विराट ने उसी गेंद पर साइन किया और फोटो क्लिक कराई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘यह एक ऐसा पल है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी’

विशाल जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल को शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दुनिया भर में उन्हें क्रिकेट पर राज करते देखना और फिर उसी मैदान पर उनके साथ खेलते हुए उनका विकेट लेना. यह एक ऐसा पल है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. विराट भाई का विकेट लेना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा. इस मौके, इस सफर और इस खूबसूरत खेल ने मुझे जो कुछ दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं

कौन हैं विशाल जायसवाल ?

विशाल बी जायसवाल गुजरात के क्रिकेटर हैं.1998 में जन्मे 27 साल के विशाल जायसवाल बेहतरीन ऑलराउंडर है. विशाल ने फर्स्ट क्लास में 11 मैच खेले हैं. 17 पारियों में उन्होंने 370 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक फिफ्टी भी है.