This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विश्व कप से पहले टीम की यह जीत महत्वपूर्ण हैंः विराट कोहली
एडिलेड की विकेट के बारे में बोलते हुए विराट ने कहा जहां भी जाऊ इसी विकेट को साथ ले जाना चाहूंगा
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 27, 2016 10:18 AM IST


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल पार्क में मंगलवार को हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले विराट कोहली का मानना है कि जीत के साथ विश्व कप की तैयारी की शुरुआत अच्छा है। ‘मैन ऑफ द मैच’ विराट कोहली ने मैच में 90 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली और सुरेश रैना (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए 9.24 रन प्रति ओवर की रन रेट से 134 रन जोड़े। कोहली और रैना की नायाब पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में 151 रनों पर ढेर हो गई। ALSO READ:सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए
मैच के बाद कोहली ने एडिलेड की विकेट के बारे में कहा, “यहां खेलना सच में मजेदार रहा। मैं जहां कहीं भी खेलूं इसी पिच को ले जाना चाहूंगा। मुझे खुशी है कि विश्व कप की तैयारी की शुरुआत हमने जीत के साथ की है। हम इसी खेल को आगे ले जाएंगे।” भारत के लिए इस मैच में पदार्पण करने वाले युवा गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने संयुक्त रूप से पांच विकेट हासिल किए।
TRENDING NOW
कोहली ने आगे कहा, “यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। गेंद बहुत ही अच्छी तरह बल्ले पर आ रही थी और मैं अपने स्वाभाविक शॉट खेल सका। मैच देखने जुटी दर्शकों की भीड़ भी अच्छी थी। यहां दर्शकों ने दौरा शुरू होने के साथ ही हमारा बखूबी समर्थन किया है। भारतीय सीरीज का दूसरा टी20 मैच 29 जनवरी को मेलबर्न में खेलेगी। भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
