बच्चे की तरह उत्साहित रहते थे विराट कोहली: संजय मांजरेकर

पूर्व क्रिकेटर ने कहा अब पूरी तरह बदल चुकें है कोहली, ज्यादा धैर्य से लेतें है फैसले।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 14, 2016, 03:29 PM IST

Published On Oct 14, 2016, 03:29 PM IST

Last UpdatedOct 14, 2016, 03:29 PM IST

भारत को टेस्ट में नंबर वन बनाने के बाद हर कोई कर रहा विराट कोहली की ताऱीफ। Photo Courtesy: Facebook
भारत को टेस्ट में नंबर वन बनाने के बाद हर कोई कर रहा विराट कोहली की ताऱीफ। Photo Courtesy: Facebook

भारत न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद से ही हर कोई टेस्ट कप्तान कोहली की तारीफ कर रहा है। सुनील गावस्कर से लेकर रवि शास्त्री तक सभी ने कोहली को बेहतरीन कप्तान बताया है। अब इस सूची में एक और नाम शामिल हो गया हैं पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का। अपने कॉलम में मांजरेकर ने लिखा कि कोहली अब पूरी तरह परिपक्व हो चुकें हैं। उनकी बल्लेबाजी भी पिछले कई सालों में विराट की बल्लेबाजी भी काफी बेहतर हुई है। मांजरेकर भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते थे। रिटायरमेंट के बाद संजय क्रिकेट कमेंट्री में हाथ आजमाने लगे और आज वह बेहतरीन क्रिकेट कमेंटेटर्स में से एक हैं। ये भी पढ़ें महेंद्र सिंह धोनी जानते हैं उन्हें विराट कोहली को कप्तानी कब सौंपनी हैं: प्रणब रॉय

उन्होंने लिखा कि “ये अन्वेक्षण केवल एक टेस्ट सीरीज जीतने के कारण नहीं है बल्कि इसका कारण है उनका लगातार बढ़ता धैर्य है, पहले विराट के बच्चे की तरह उत्साहित रहते थे लेकिन अब वे बदल चुके हैं। लगातार गेंदबाजी और फील्डिंग में बदलाव करने की उनकी आदत अब जा चुकी है। इस टेस्ट सीरीज में कोहली की रणनीति में आक्रमण और बचाव दोनों का अच्छा मिश्रण देखने को मिला। टीम कहीं पर भी ज्यादा आक्रामक या ज्यादा डिफेन्सिव नहीं लगी।” मांजरेकर ने ये बातें अपने कॉलम में लिखीं। केवल मांजरेकर ही नही बल्कि क्रिकेट से जु़ड़े हर शख्स को कोहली पर गर्व है। महेन्द्र सिंह धोनी के बाद कोहली अकेले कप्तान है जिन्होंने भारत को टेस्ट में नंबर वन बनाया है। साथ ही इस सीरीज में कोहली बतौर कप्तान दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। कोहली ने अपनी टेस्ट कप्तानी में अब तक एक भी सीरीज नही हारी है। आज है गौतम गंभीर का जन्मदिन, उनकी जिन्दगी से जुड़ी कुछ खास बातें जानने के लिए क्लिक करें 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब भारतीय टीम की नजर वनडे रैंकिग पर है। 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में भारत एक बार फिर जीत के इरादे उतरेगा। अगर भारत ने वनडे सीरीज में कीवीज को 4-1 से हराया तो भारत वनडे रैंकिग में एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। इस सीरीज के साथ वनडे कप्तान बड़े दिनों बाद नीली जर्सी में दिखाई देंगे।

Editor's Pick