• Home
  • News
  • Virat kohli has been exceptional in last 20 days despite his rhetoric comments about himself rahul dravid 5167159

खुद को लेकर हो रही बयानबाजी के बावजूद पिछले 20 दिन में असाधारण रहे हैं विराट कोहली: राहुल द्रविड़

सीमित ओवरों की कप्तानी को लेकर विराट कोहली और बीसीसीआई के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Edited By : India.com Staff |Jan 02, 2022, 05:45 PM IST

Published On Jan 02, 2022, 05:45 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2022, 05:45 PM IST

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का समर्थन करते हुए कहा है कि ‘उन्हें लेकर इतने शोर’ के बावजूद वो असाधारण रहे हैं। सीमित ओवरों की कप्तानी को लेकर कोहली और बीसीसीआई (BCCI) में ठनी हुई है।

द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट की पहले कहा, ‘‘पिछले 20 दिन में विराट असाधारण रहा है। उसे लेकर इतने शोर के बावजूद उसने जिस तरह अभ्यास किया, तैयारी की और टीम के साथ जुड़ा रहा, वो शानदार है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उन्हें टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने पर पुनर्विचार के लिए कभी नहीं कहा गया था। वहीं मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा कि कोहली से अनुरोध किया गया था कि टी20 विश्व कप खत्म होने तक फैसला रोके रहें।

ये पूछने पर कि इस दौरे पर अभी तक वो मीडिया से मुखातिब क्यों नहीं हुए, द्रविड़ ने कहा, ‘‘इसका कोई खास कारण नहीं है। मैं इस पर फैसला नहीं लेता लेकिन मुझे कहा गया है कि वो अपने 100वें टेस्ट की पहले बात करेंगे तो आप उनसे तभी सारे सवाल पूछ सकते हैं।’’

कोहली का 100वां टेस्ट इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट होगा जो केपटाउन में 11 जनवरी से खेला जाएगा।

Editors Pick