add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: विराट कोहली ने लगाई एक और सेंचुरी, रांची के बाद रायपुर में भी साउथ अफ्रीका को धो डाला

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी शतक लगा दिया है. यह उनके वनडे करियर का 53वां शतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 3, 2025 5:13 PM IST

विराट कोहली का बल्ला बोल रहा है. और क्या जमकर बोल रहा है. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी शतक लगाया है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगाया. कोहली ने 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 84वां शतक था. कोहली 102 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इससे पहले उन्होंने रायपुर में कमाल कर दिया था.

मार्को यानसन की गेंद को कोहली ने हलके से धकेला और एक रन पूरा किया. यह विराट कोहली की एक और सेंचुरी थी. पिछले मैच में भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी. और रांची में शतक लगाने के बाद कोहली ने एक शतक लगाए. लॉन्ग ऑन पर गेंद को धकेल कर कोहली ने शतक पूरा किया. रन पूरा करते ही कोहली ने हवा में मुक्का मारा और दौड़कर अपना रन पूरा किया. भुजाएं ऊपर गईं और हेलमेट उतारा. कोहली ने राहुल को गले लगाया. और मैदान पर कोहली-कोहली-कोहली के नारे लग रहे हैं. विराट की सेंचुरी के बाद मैदान में तालियों की गड़गड़ाहट बहुत तेज हो गई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली करीब चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेले थे. तब वह पहले दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे. लेकिन सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने 74 रन की पारी खेली थी. कोहली ने वहां से जो फॉर्म हासिल की उसे अभी तक कायम रखा है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए इस सीरीज के पहले वनडे में कोहली ने 120 गेंद पर 135 रन की पारी खेली थी. उस मैच में कोहली ने 7 छक्के लगाए थे. कोहली अभी तक इस सीरीज में 9 छक्के लगा चुके हैं. और किसी भी वनडे सीरीज या टूर्नामेंट में कोहली के बल्ले से निकले ये सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2023 की सीरीज में ऐसा किया था. और वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्होंने 9 छक्के लगाए थे.

कोहली ने 47 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने अगले पचास रन के लिए गेंद खेलीं. अपने शतक में कोहली ने 12 चौके और दो छक्के लगाए.