• Home
  • News
  • Virat Kohli Heartful message to Vaibhav Sooryavanshi after RR beat RCB in IPL 2026

'डियर वैभव...', विराट कोहली का सूर्यवंशी के लिए दिल जीतने वाला मेसेज, कैप पर दिया ऑटोग्राफ

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी खूब चर्चा है. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी छोटी सी उम्र और करियर में कई कमाल के रिकॉर्ड बना दिए हैं. वह बहुत आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं. जसप्रीत बुमराह हों या जोश हेजलवुड, कोई भी उनकी धुआंधार बैटिंग से बच नहीं पाया है. शुक्रवार को रॉयल...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 11, 2026, 01:00 PM IST

Published On Apr 11, 2026, 01:00 PM IST

Last UpdatedApr 11, 2026, 01:00 PM IST

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी खूब चर्चा है. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी छोटी सी उम्र और करियर में कई कमाल के रिकॉर्ड बना दिए हैं. वह बहुत आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं. जसप्रीत बुमराह हों या जोश हेजलवुड, कोई भी उनकी धुआंधार बैटिंग से बच नहीं पाया है. शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 26 गेंद पर 78 रन बनाए. इस पारी के दम पर रॉयल्स ने 202 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. क्रिकेट जगत के कई दिग्गज इस खिलाड़ी की प्रतिभा, क्षमता और मैदान पर उनके प्रदर्शन को देखकर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. और इसमें विराट कोहली का नाम भी शुमार हो गया है.

विराट ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की है. उन्होंने इस युवा खिलाड़ी को ऑटोग्राफ के साथ एक प्यारा सा मेसेज दिया है. विराट ने वैभव की टोपी पर ऑटोग्राफ दिया है और साथ ही प्यारा सा मेसेज भी लिखा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट ने राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर की कैप पर लिखा- ‘डियर वैभव, वेल डन,’

राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें वैभव कुर्सी पर बैठे हैं और उनके सामने मेज पर यह कैप रखी है जिस पर विराट कोहली का मेसेज है. इस वीडियो में वैभव ने ऑरैंज कैप पहनी हुई है और वह मुस्कुरा रहे हैं.

सूर्यवंशी के सिर पर है ऑरेंज कैप
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार पारी खेली. इस सीजन के चार मैचों में उन्होंने 200 रन बनाए हैं. वैभव का बल्लेबाजी औसत 50 का है और स्ट्राइक-रेट 266.66 का है. इस दौरान उन्होंने दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं. और दोनों ही उन्होंने 15 गेंद पर ठोकी हैं. बेंगलुरु से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने 15 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया था. RCB के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 108 रन की पार्टनरशिप की थी. जुरेल ने भी बहुत आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने 43 गेंद पर 81 रन बनाए.

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 201 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली. एक वक्त पर बेंगलुरु का स्कोर सात विकेट पर 125 रन था. और टीम काफी मुश्किलों में नजर आ रही थी. ऐसे वक्त पर वेंकटेश अय्यर को इम्पैंक्ट सब के तौर पर भेजा गया. उन्होंने 15 गेंद पर 29 रन बनाए. और बेंगलुरु की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick