- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli hints about Rishabh Pant’s ODI debut vs West Indies in 3rd ODI
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत किसकी जगह टीम में शामिल होंगे। अभी इसको लेकर संशय है।
Published On Jun 26, 2017, 03:21 PM IST
Last UpdatedJun 26, 2017, 03:21 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इशारा किया है कि ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीरे वनडे मैच में अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। ऋषभ पंत को सीमित ओवर क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जगह दी गई है और अब कप्तानी विराट कोहली ने उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में डेब्यू को लेकर संकेत दे दिए हैं। पांच मैचों के सीरीज का पहला मैच बारिश से धुलने के बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 105 रनों से जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त ले ली है। टीम इंडिया कैरिबियाई दौरे में 5 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।
जब कोहली से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत की टीम की ओर से खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया तो कोहली ने कहा, “हम एक टीम के तौर पर बैठेंगे और निर्णय लेंगे कि क्या परिवर्तन किया जा सकता है। हम एंटीगुआ में इकट्ठा होंगे और संभावना है कि कुछ खिलाड़ियों को मौका मिले।” टीम के सीनियर खिलाड़ी एमएस धोनी और युवराज सिंह लगातार रन बनाने में असफल हो रहे हैं। जिसके कारण संभावनाएं ज्यादा बन गई हैं कि पंत को अंतिम एकादश में जगह मिल जाए। [भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें]
इंडिया अंडर 19 और इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ ने भी दो खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के कारण भारत के मध्यक्रम के कमजोर हो जाने को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। द्रविड़ ने कहा, “इस संबंध में फैसला चयनकर्ताओं और मैंनेजमेंट को लेना चाहिए। और जो भी वे भारतीय टीम के रोडमैप के रूप में देखते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की भूमिका को वे आने वाले सालों में कहां देखते हैं। क्या इन दोनों के लिए जगह है? क्या इनमें से एक की टीम में जगह है?” टीम इंडिया अपना अगला मैच एंटिगुआ में शुक्रवार को खेलेगी।