add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: पहले मुस्कुराए फिर लगाया गले, कोहली और द्रविड़ का याराना आपका दिल कर देगा खुश

विराट कोहली और राहुल द्रविड़ का खास याराना मैदान पर फैंस को देखने को मिला है. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - April 12, 2025 8:27 PM IST

Virat Kohli Meet Rahul Dravid: आईपीएल के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है. दोनों टीमों के बीच यह जंग जयपुर के सवाई मानसिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है.

इस मुकाबले से पहले फैंस को एक खास नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. दरअसल, आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जयपुर में प्रैक्टिस के दौरान राजस्थान के हेड कोच राहुल द्रविड़ से खास अंदाज में मिलते नजर आए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल और कोहली की हुई खास अंदाज में मुलाकात

दरअसल, राहुल द्रविड़ के पैर में चोट लगी है फिर भी वह टीम के साथ व्हील चेयर पर रहकर जुड़े हुए हैं. शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस के दौरान राहुल द्रविड़ मैदान पर मौजूद थे. उस वक्त विराट कोहली भी मैदान पर थे. कोहली राहुल को देखते ही उनके पास जाकर मिले. पहले कोहली राहुल को देखते ही मुस्कुराएं और राहुल द्रविड़ के पांस पहुंचकर उन्होंने गले लगाया. इस दौरान राहुल द्रविड़ भी काफी खुश दिखे.

दोनों एक दूसरे से हंसकर मिले और कोहली राहुल द्रविड़ के साथ काफी मस्ती भरे अंदाज में दिखे. कोहली और और राहुल के बीच की यह बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रहा है. राहुल और कोहली के इस खास मुलाकात का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है.

आरसीबी के लिए राजस्थान का सामना नहीं होगा आसान

आरसीबी के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा. राजस्थान की टीम अपने घर में काफी मजबूत है. दूसरी ओर आरसीबी को अपने पिछले मुकाबले हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में पिछले मुकाबले से हार से उठकर टीम को राजस्थान रॉयल्स को हराना आसान नहीं होगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा उम्मीद संजू सैमसन से होगी. वहीं आरसीबी को सबसे ज्यादा उम्मीद विराट कोहली से होगी. दोनों टीमों के बीज यह जंग काफी दिलचस्प होगी.