add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: जब विराट कोहली बने थे सैंटा क्लॉज, बच्चों को दिया खास सरप्राइज

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए विराट कोहली ने 101 गेंदों में 3 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 131 रन की पारी खेली है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 25, 2025 4:13 PM IST

25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. क्रिसमस के मौके पर सैंटा क्लॉज बच्चों को गिफ्ट बांटते हैं. सैंटा क्लॉज बच्चों की विश भी पूरी करते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली सैंटा क्लॉज के गेट अप में बच्चों की विश पूरी करते नजर आ रहे हैं.

स्टार स्पोर्ट्स के एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें विराट कोहली बच्चों को सैंटा क्लॉज के गेट अप में बच्चों को सरप्राइज करने पहुंच जाते हैं. यह वीडियो कोलकाता के एक शेल्टर होम का है, इस वीडियो में शेल्टर होम के बच्चे अपनी विश बताते हैं. कई बच्चे स्पाइडर मैन से मिलना चाहते हैं तो कई बच्चों की ख्वाहिश भारतीय दिग्गज विराट कोहली से भी मिलने की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बच्चों के बीच सैंटा के गेट अप में पहुंचे कोहली

इस वीडियो में विराट कोहली अचानक सैंटा क्लॉज के गेट अप में वहां पहुंचते हैं, जिसे देखकर बच्चे खुश हो जाते हैं. विराट कोहली अपने साथ बच्चों के लिए काफी सारे गिफ्ट्स भी लेकर आते हैं और उन्हें बच्चों के बीच बांटते भी हैं. विराट कोहली बच्चों से कहते हैं कि आप बहुत शरारती रहे हो, पर क्रिसमस है तो सबको गिफ्ट मिलेंगे. बच्चों के साथ विराट कोहली इस दौरान खूब मस्ती भी करते हैं. जब विराट सैंटा की ड्रेस को उतारकर अपने असली रूप में सामने आए, तो बच्चे भागकर उनसे गले लग जाते हैं.

छह साल पुराना है वीडियो

यह वीडियो साल 2019 का है यानि लगभग छह साल पुराना है, जब विराट कोहली कोलकाता में क्रिसमस के मौके पर शेल्टर होम पहुंचे थे. विराट कोहली ने इस पल को खुद के लिए स्पेशल मोमेंट बताया. उन्होंने कहा कि यह बच्चे हमलोगों को चीयर्स करते हैं, सभी को मेरी क्रिसमस और नई साल की शुभकामनाएं.

विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली ने जड़ा शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल मचाने के बाद विराट कोहली फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए आंध्र के खिलाफ शतक लगाया. इस पारी के साथ कोहली ने लिस्ट क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं. बुधवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की ओर से खेलते हुए कोहली ने 101 गेंदों में 3 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 131 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. लिस्ट ए क्रिकेट में कोहली 16,000 रन की उपलब्धि हासिल करने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय भी हैं.