add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली का वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे RCB के फैन, तैयार है रन मशीन

आईपीएल 2026 अब शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. और विराटकोहली ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. कोहली का एक वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साझा किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 11, 2026 2:06 PM IST

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. और विराट कोहली ने इस सीजन के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है. कोहली साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का ही हिस्सा हैं. कोहली अभी भारत नहीं आए हैं. वह लंदन में रहकर ही ट्रेनिंग कर रहे हैं. और उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो भी साझा किया है. इसमें विराट शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में विराट कोहली ने ‘आईपीएल 2026’ लिखा है.

IPL 2026 से पहले रन-मशीन है तैयार

आरसीबी ने कोहली के वीडियो को शेयर किया है. फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, ‘रन मशीन अच्छी तरह से तैयार दिख रही है. चलो आईपीएल 2026 की तैयारी अभी शुरू करते हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आरसीबी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ’19 सीजन, 1 टीम, 1 लेजेंडरी नाम. 2008 में एक होनहार युवा से फ्रेंचाइजी के एक ऐसे आइकॉन तक जिसे बदला नहीं जा सकता. आज ही के दिन 18 साल पहले, हमने पहले आईपीएल नीलामी में अंडर-19 प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए विराट कोहली को साइन किया था. सालों बाद, यह सफर उसी पैशन, उसी ईमानदारी के साथ किंग के साथ जारी है जो हर तरह से प्रेरक है.’

आरसीबी ने 2025 का खिताब जीता था. 18 सीजन में आरसीबी का यह पहला खिताब था. खिताबी जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी और 657 रन बनाए थे. आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीता था

विराट कोहली के करियर के आंकड़े

फॉर्मेटमैचपारीरनसर्वोच्चऔसतस्ट्राइक-रेट10050
टेस्ट1232109230254*46.8555.573031
वनडे3112991479718358.7193.825477
T20I1251174188122*48.69137.04138
IPL2672598661113*39.54133.85863

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके हैं. इसलिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें देखने के लिए फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विराट का आईपीएल करियर शानदार रहा है. वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 2008 से 2025 के बीच कोहली ने 267 मैचों में 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,661 रन बनाए हैं. 113 उनका सर्वाधिक स्कोर है. आईपीएल 2026 के दौरान कोहली लीग में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो सकते हैं.