- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli is a great captain, says Ex RCB player Mitchell Starc
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा, 'बेहतरीन कप्तान हैं कोहली'
मिशेल स्टार्क आईपीएल के दौरान कोहली की कप्तानी में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं।
Published On Dec 24, 2018, 11:58 AM IST
Last UpdatedDec 24, 2018, 11:58 AM IST
Mitchell Starc, Virat Kohli
इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली के नेतृत्व में खेल चुके ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भारतीय कप्तान को ‘बेहतरीन कप्तान’ करार दिया है। पर्थ में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के साथ मैदान पर कोहली की तीखी बहस पर काफी चर्चा हुई थी और मिशेल जॉनसन सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस दिग्गज बल्लेबाज के बर्ताव की आलोचना की थी।
स्टार्क ने हालांकि कोहली का समर्थन किया है। स्टार्क ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विराट के साथ कुछ आईपीएल टूर्नामेंट खेले हैं और वो कप्तान के रूप में बेहतरीन है। बेशक वो शानदार खिलाड़ी है।’’
‘भारतीय ओपनर्स को जल्द आउट कर नई गेंद से मिडल ऑर्डर को फंसाना हमारी रणनीति’
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2014 में स्टार्क को खरीदा था और वो आईपीएल टीम के मुख्य गेंदबाज के रूप में उभरे। पिछले साल फरवरी में आरसीबी से उन्होंने नाता तोड़ लिया जिसके बाद इस साल की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदा था। स्टार्क हालांकि चोट के कारण 2018 आईपीएल सीजन से बाहर हो गए और पिछले महीने केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया।
‘पर्थ की पिच को खराब रेटिंग देना गलत, इससे ये बल्लेबाजों का खेल बन जाएगा’
रविवार को भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कोहली को सभ्य करार दिया था जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का कहना है कि कोहली कई तरीकों से भारतीय से अधिक ऑस्ट्रेलियाई हैं। कोहली को ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन का भी समर्थन मिला जिन्होंने कहा कि वो आक्रामक भारतीय कप्तान के साथ शाब्दिक जंग का लुत्फ उठा रहे हैं।
(पीटीआई)