- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli is happy with the way things went on the road
लंबे विदेशी दौरों के बाद भारतीय सरजमीं पर खेलने के लिए उत्साहित हैं विराट कोहली
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज के बाद बांग्लादेश की टीम क्रिकेट खेलने भारत आएगी।
Published On Sep 15, 2019, 09:24 PM IST
Last UpdatedSep 15, 2019, 09:24 PM IST
Virat Kohli (File Photo) © Getty Images
पिछले डेढ़ साल में कई विदेशी दौरे कर चुकी टीम इंडिया को अब अपने घर पर लगातार क्रिकेट खेलना है। कप्तान विराट कोहली टीम के होम सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। जिस तरह से चीजें ट्रैक पर चल रही है उससे भारतीय कप्तान काफी खुश हैं।
बीसीसीआई टीवी से बातचीत के दौरान विराट ने कहा, “पिछला साल हमारे लिए काफी कठिन था। लंबे समय तक विदेश धरती पर रहना काफी कठिन था। अपनी प्रगति में आपको यह सभी चीजें भी करनी पड़ती हैं क्योंकि हमारी टीम अच्छा खेल रही थी। जिस तरह चीजें चल रही है मैं उससे खुश हूं।”
पढ़ें:- विराट बोले- T20I WC से पहले हमारे पास 30 मैच, किसी एक युवा को नहीं देंगे…
विराट ने कहा, “होम सीरीज के दौरान हमेशा हमारे पास अलग-अलग ग्राउंड में खेलने की भावनाएं जुड़ी होती हैं। हमारा उनके साथ जुड़ाव होता है। वापस अपने देश में खेलने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं।”
बता दें कि भारतीय टीम ने पिछले साल अधिकांश समय विदेशी धरती पर ही क्रिकेट खेला था। पिछले साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे के बाद मध्य में टीम इंडिया इंग्लैंड गई थी। साल के अंत में विराट कोहली की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। मौजूदा साल में भी भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया। आईपीएल 2019 के बाद भारतीय टीम विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड गई थी।
पढ़ें:- लंदन टेस्ट: इंग्लैंड ने 399 रन का रखा लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले विराट ने कहा, “टी20 वर्ल्ड कप से पहले युवाओं के पास टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका है।”