- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli is in top form, will score century soon: Mohammad Yusuf
जल्द ही तीनों फॉर्मेट में शतक लगाना शुरू कर देंगे विराट कोहली: यूसुफ
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2019 के बाद से वनडे, टी20 या टेस्ट किसी भी फॉर्मेट में 100 का आंकड़ा पार नहीं किया है।
Published On May 01, 2021, 04:28 PM IST
Last UpdatedMay 01, 2021, 04:28 PM IST
विराट कोहली (BCCI)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाएं हैं। ऑरेंज कैप के दावेदारों की सूची में कप्तान कोहली 7 मैचों में 198 र बनाकर 12वें स्थान पर हैं। हालांकि कोहली की ये समस्या केवल आईपीएल में नहीं है, टीम इंडिया के कप्तान ने साल 2019 के बाद से किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं लगाया है।
पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ का मानना है कि भारतीय कप्तान जल्दी ही सभी फॉर्मेट में फिर शतक बनाना शुरू करेंगे।
युसूफ ने एक इंटरव्यू में कहा,‘‘कोहली सिर्फ 32 साल के हैं और इस उम्र में कोई भी बल्लेबाज शीर्ष फॉर्म में होता है। वो जल्दी ही फिर शतक लगाना शुरू करेंगे। वो टेस्ट और वनडे में पहले ही 70 शतक लगा चुके हैं और ये अपने आप में बड़ा रिकार्ड है।’’
IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने उठाया बड़ा कदम; केन विलियमसन को दिया कप्तानी का जिम्मा
उन्होंने सचिन तेंदुलकर से कोहली की तुलना करने को गलत बताया। उन्होंने कहा, ‘‘कोहली ने जो हासिल किया, उसकी जितनी तारीफ करो कम है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसकी और तेंदुलकर की तुलना होनी चाहिए।’’
युसूफ ने कहा, ‘‘तेंदुलकर का क्लास ही अलग था। उन्होंने सौ अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए और ये नहीं भूलना चाहिए कि जिस दौर में वो खेले, उस समय कैसे गेंदबाज होते थे।’’