- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli is need one fifty to break great viv richards reocord against england ind vs eng
जिस दिग्गज के बैटिंग के कोहली खुद हैं दीवाने, लॉर्ड्स में अब उनसे आगे निकलने का है शानदार मौका
विराट कोहली के पास लॉर्ड्स वनडे विवियन रिचर्ड्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. कोहली रिचर्ड्स के बहुत बड़े फैन भी रहे हैं.
Published On Jul 19, 2026, 10:48 AM IST
Last UpdatedJul 19, 2026, 10:48 AM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है. इस मैच में विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को खास मामले में पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा.
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. कोहली और विव रिचर्ड्स ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 14 अर्धशतक लगाए हैं. विराट दूसरे वनडे में विव रिचर्ड्स की पहले ही बराबरी कर चुके हैं. हालांकि, तीसरे वनडे में उनके पास वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा.
कोहली तोड़ सकते हैं रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
कोहली अगर तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वो श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा की बराबरी भी कर लेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में संगाकारा पहले स्थान पर काबिज हैं. उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 15 अर्धशतक लगाए हैं.
शानदार टच में दिख रहे हैं विराट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली अच्छी लय में दिखाई दिए थे. कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 65 रनों की दमदार पारी खेली थी. अपनी इस पारी में विराट ने 8 चौके लगाए थे. कोहली ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर संग मिलकर अहम साझेदारी भी निभाई थी.
हालांकि, दूसरे वनडे में कोहली की दमदार पारी के बावजूद भारत की पूरी टीम सिर्फ 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद टीम के गेंदबाज 234 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे और इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था. इंग्लिश टीम की तरफ से जो रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों में 99 रनों की नाबाद पारी खेली थी. रूट के अलावा, विल जैक्स ने 30 रनों का योगदान दिया, जबकि सैम करन ने 26 रन बनाए. गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए.