विराट कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप 100 में विराट कोहली अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं।

Edited By : Press Trust of India |Jun 06, 2018, 11:36 AM IST

Published On Jun 06, 2018, 11:36 AM IST

Last UpdatedJun 06, 2018, 11:36 AM IST

virat kohli © Getty Images

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में अमेरिका के चैम्पियन मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर टॉप पर हैं। इस सूची में भारत से सिर्फ कोहिली का नाम है जो दो करोड़ 40 लाख डालर की कमाई के साथ 83वें स्थान पर है। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप 100 में कोई महिला नहीं है ।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/virat-kohli-invites-fans-at-wax-statue-unveiling-david-warner-pulls-his-leg-718328″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट के दीवाने भारत में कोहली सबसे बड़ा नाम ही नहीं बल्कि काफी लोकप्रिय भी है । उनके ट्विटर पर ढाई करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। मेवेदर इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी पिछले साल की कमाई 25 करोड़ 50 लाख डालर है। फोर्ब्स ने कहा, ‘‘कोहली की बड़ी कमाई पिच के बाहर है जिसमें वह प्यूमा, पेप्सी, आडी और ओकले जैसी बड़ी कंपनियों के ब्रांड दूत हैं। मेवेदर सात साल में चौथी बार शीर्ष पर है । अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी दूसरे स्थान पर हैं जबकि पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर तीसरे स्थान पर है ।

मेस्सी का वेतन और बोनस आठ करोड़ डालर से अधिक है जबकि ढाई करोड़ डालर से अधिक उन्हें एडीडास, गेटोरेड, पेप्सी और हुवेइ के विज्ञापन से मिलते हैं । रोनाल्डो की कमाई दस करोड़ आठ लाख डालर रही ।

ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार 13 पायदान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर है जिनकी कमाई नौ करोड़ डालर रही। टेनिस स्टार रोजर फेडरर सातवें, गोल्फर टाइगर वुड्स 16वें, टेनिस स्टार रफेल नडाल 20वें और गोल्फर रोरी मैकलरोय 26वें स्थान पर है। टॉप 100 में 22 देशों के खिलाड़ी हैं जिनमें 66 अमेरिकी हैं। बेसबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल के 72 खिलाड़ी इस सूची में है ।

Editor's Pick