add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जो धोनी-रोहित नहीं कर पाए वो विराट ने कर दिखाया, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली ने एक मैच का निलंबन झेल रहे अपने कप्तान ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. बेंगलुरू ने अपनी टीम में...

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 12, 2024 7:50 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली ने एक मैच का निलंबन झेल रहे अपने कप्तान ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. बेंगलुरू ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में पहले नंबर पर चल रहे विराट कोहली ने आज के मैच में शिरकत करने के साथ ही नया इतिहास रच दिया है. विराट कोहली आज अपना 250वां IPL मैच खेल रहे हैं. IPL इतिहास में एक फ्रैंचाइजी के लिए 250 मैच खेलने वाले कोहली पहले खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें, कोहली IPL के पहले सीजन यानी 2008 से आरसीबी टीम का हिस्सा हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL में वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा 250 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में एक से ज्यादा टीमों का प्रतिनिधित्व किया है.

IPL में सबसे ज्यादा मैच

  • एमएस धोनी (CSK/RPS)- 263
  • रोहित शर्मा (DCH/MI)- 256
  • दिनेश कार्तिक (DC/GL/KKR/KXIP/MI/RCB)- 255
  • विराट कोहली (RCB) – 250
  • रवींद्र जडेजा- 239
  • शिखर धवन- 222
  • आर अश्विन- 208

प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल

इम्पैक्ट सब: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विशाल विजयकुमार, हिमांशु शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

इम्पैक्ट सब: डेविड वार्नर, सुमित कुमार, रिकी भुई, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे.