विराट कोहली के कायल हैं एरोन फिंच, गिनाई खूबियां

आईसीसी ने गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और फिंच ने कहा कि खिलाड़ियों को इसकी आदत हो जाएगी

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 01, 2020, 07:36 AM IST

Published On Jul 01, 2020, 07:36 AM IST

Last UpdatedJul 01, 2020, 07:36 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली ने इस दौरान कई रिकॉर्ड कायम किए। उन्होंने कई बार शानदार पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरोन फिंच का कहना है कि भारत जैसे क्रिकेट के दीवाने देश में लोगों की अपेक्षाओं का बोझ काफी है लेकिन कोहली ने बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है ।

फिंच ने कहा कि खिलाड़ी खराब दौर से गुजरते हैं लेकिन कोहली, स्टीव स्मिथ, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी अपवाद हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने सोनी टेन के पिट स्टॉप शो पर कहा ,‘हर खिलाड़ी का एक खराब दौर आता है लेकिन कोहली, स्मिथ, पोंटिंग और तेंदुलकर ऐसे खिलाड़ी थे जिनका फॉर्म कभी भी लगातार दो श्रृंखलाओं में खराब नहीं रहा ।’

‘भारत के लिए खेलने का दबाव अलग है’

फिंच ने कहा ,‘भारत के लिए खेलने का दबाव अलग है और कप्तानी का अलग और जिस तरह से कोहली लंबे समय से दोनों काम कर रहे हैं, वह लाजवाब है। महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी लेने के बाद अपेक्षायें काफी थी और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा। यह काफी प्रभावशाली है ।’

उन्होंने कहा ,‘सबसे प्रभावी बात तो तीनों प्रारूपों में उसका लगातार अच्छा खेलना है । वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होना और फिर टेस्ट और टी20 में उस कामयाबी को दोहराना, काबिले तारीफ है।’

‘खिलाड़ियों को इसकी आदत हो जाएगी’

आईसीसी ने गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और फिंच ने कहा कि खिलाड़ियों को इसकी आदत हो जाएगी ।

उन्होंने कहा ,‘मैने इंग्लैंड या वेस्टइंडीज टीमों से बात नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि अगले कुछ महीने में खिलाड़ी इसके आदी हो जाएंगे। गेंद को चमकाने के दूसरे तरीके तलाशे जाएंगे ।’

Editor's Pick