This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Virat Kohli की बैटिंग पर डेविड मिलर ने टि्वटर पर कही यह बात
डेविड मिलर ने आज फैन्स के साथ टि्वटर पर सवाल-जवाब का सेशन आयोजित किया था.
Written by India.com Staff
Last Published on - June 2, 2021 3:36 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बैटिंग का मुरीद भला कौन नहीं है. लेकिन जब मौजूदा दौर का कोई दूसरा बल्लेबाज उनकी तारीफ करता है तो फिर कहने ही क्या. कुछ ऐसा ही साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) ने किया है. मिलर ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा बल्लेबाज बताया है.
बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में विराट कोहली का औसत 50 पार है. वह निर्विवाद रूप से दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. विराट कोहली जल्दी ही भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे. यहां वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे. दुनिया भर के फैन्स को उनसे एक बार बेहतर प्रदर्शन की आस है.
https://twitter.com/DavidMillerSA12/status/1400001377569411072?s=20
डेविड मिलर आज ट्विटर पर फैन्स के साथ सवाल जवाब के सेशन में हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने #askmiller @DavidMillerSA12 के तहत इस सेशन का आयोजन किया था. यहां एक यूजर ने उसने सवाल किया कि मौजूदा दौर में उनका फेवरेट बल्लेबाज कौन है. इसके जवाब में डेविड वॉर्नर ने लिखा, ‘विराट कोहली के अलावा कौन होगा.’
https://twitter.com/DavidMillerSA12/status/1400015980617560064?s=20
मिलर ने भले ही खुद को बेहतरीन बल्लेबाज न माना हो लेकिन जब एक सवाल उनके पाले में यह आया कि मौजूदा दौर का बेहतरीन फील्डर कौन है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं खुद.’
TRENDING NOW
https://twitter.com/DavidMillerSA12/status/1400016328786792451?s=20
इस बीच उनकी आईपीएल टीम के एडमिन भी यहां मजे लेने पहुंच गए. राजस्थान रॉयल्स ने टि्वटर पर मिलर से पूछा कि आगामी यूरो 2020 में आप किसे सपॉर्ट कर रहे हैं. मिलर ने इसके जवाब में लिखा, ‘स्पेन और आप किसे सपॉर्ट करेंगे एडमिन.’
