add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Virat Kohli की मैदान पर आक्रामकता उन पर जीत का दबाव है: रिचर्ड हेडली

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा कि विराट कोहली के फैन्स बड़ी तादाद में हैं, जिससे उन पर हमेशा जीत का दबाव बना रहता है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 25, 2021 5:39 PM IST

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली (Richard Hadlee) मानते हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) में मैदान पर जो आक्रामकता दिखती है वह असल में उन पर जीत का दबाव है. हेडली ने कहा कि विराट को लाखों भारतीय फैन्स अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं, जिससे उन पर काफी दबाव रहता है.

उन्होंने कहा कि इस युवा क्रिकेट कप्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और शीर्ष टीमों में एक कायम रखने की जिम्मेदारी है. ऐसे में उनका मैदान पर आक्रामक दिखना उन्हें सही ठहराता है. हेडली ने कहा, ‘मैंने कई खिलाड़ियों को देखा है कि वे आक्रमक रुख अपनाते हैं और विपक्षी टीम के खिलाफ यह एक तरह की रणनीति है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा है कि कोहली काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर हैं और सफलता हासिल करना चाहते हैं. उनके फैन्स लाखों की संख्या में हैं, जिसके चलते उन पर जीतने का दबाव काफी ज्यादा है.’

हेडली ने कहा, ‘कोहली पर भारतीय क्रिकेट टीम को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक कायम रखने की जिम्मेदारी है.’ 69 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘प्रशंसकों को यह समझना होगा कि खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और समय के साथ-साथ चैंपियंस भी असफल होते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘कोई भी क्रिकेटर शून्य पर आउट हो सकता है या कई बार किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिलता है.’ हेडली ने हालांकि कहा कि सभी खिलाड़ी को मैदान पर अपने व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है. (इनपुट: IANS)