झूलन गोस्वामी ने विराट कोहली को विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया

टीम इंडिया की तेज गेंदबाज दिल्ली में आयोजित 'टुडे माइंड्स रोक्स दिल्ली' कार्यक्रम में शामिल हुई थी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Sep 17, 2017, 09:01 AM IST

Published On Sep 17, 2017, 09:01 AM IST

Last UpdatedSep 17, 2017, 09:01 AM IST

विराट कोहली © Getty Images (File Photo)
विराट कोहली © Getty Images (File Photo)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। वहीं महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी बताया है। झूलन ने शनिवार को ‘टुडे माइंड्स रोक्स दिल्ली’ कार्यक्रम में कहा, “कोहली शानदार क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह जिस तरह से खेल रहे हैं और टीम का नेतृत्व कर रहे हैं वो शानदार है।”

34 वर्ष की झूलन महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके नाम वनडे में 195 विकेट दर्ज हैं। झूलन ने कहा, “विराट जिस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं उन्हें वो जारी रखना चाहिए।” महिला टीम की कप्तान रह चुकी बंगाल की इस खिलाड़ी के मुताबिक आज के दौर में महिला खिलाड़ी भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती है क्योंकि यह खेल का अहम हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने कहा, “हम सही आहार लेते हैं, रोज जिम जाते हैं। क्रिकेट अब बदल चुका है, यह अब ताकत का खेल हो गया है। आपको ताकत की जरुरत है। आपको अच्छे आहार की जरूरत है। आपको खेल के हर विभाग में अपना योगदान देना है।” [ये भी पढ़ें: चेन्नई वनडे, प्रिव्यू: टीम इंडिया की निगाहें विजयी आगाज पर]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस साल इंग्लैंड में खेले आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचनी वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं झूलन की साथी स्मृति और वेदा कृष्णामूर्ति भी अपनी सीनियर खिलाड़ी की बात से सहमत दिखीं। भारत की पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जो आज से शुरू हो रही है। इस पर स्मृति ने कहा कि वह पुरुष टीम को किसी तरह की सलाह नहीं देना चाहती। स्मृति का मानना है कि टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वही क्रिकेट खेलनी चाहिए जैसी वो खेलती आ रही है।

उन्होंने कहा, “पिछले चार-छह महीनों से वह शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी तरह की सलाह की जरूरत है। उन्हें अपनी लय बरकरार रखनी चाहिए और खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। मुझे भरोसा है कि टीम ऑस्ट्रेलिया को मात देगी।” भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल की अच्छी दोस्त वेदा को उन पर गर्व है।  ये बल्लेबाज करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग, कोहली ने किया खुलासा!

वेदा ने राहुल के बारे में कहा, “राहुल को भारत के लिए खेलने के जितने भी मौके मिल रहे हैं वह उन सभी मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें चोट लग जाती है, वह बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन वह मजबूती से वापसी करेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।” वेदा ने कहा, “राहुल ने पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और मेरा मानना है कि उन्हें घर में खेलने का फायदा मिलेगा।”

Editor's Pick