• Home
  • News
  • Virat kohli isnt out of form he is not having the best of luck at the moment sunil gavaskar 5234388

आउट ऑफ फॉर्म नहीं हैं विराट कोहली, बस किस्मत साथ नहीं दे रही: सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में दो अर्धशतक जड़े थे।

Edited By : India.com Staff |Feb 11, 2022, 01:22 PM IST

Published On Feb 11, 2022, 01:22 PM IST

Last UpdatedFeb 11, 2022, 01:22 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) का समर्थन किया है। उन्होंने याद दिलाया कि कोहली ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में दो अर्धशतक जड़े थे।

टीम इंडिया के कप्तान पद से इस्तीफा दे चुके कोहली ने 2019 के बाद से कोई वनडे शतक नहीं लगाया। लेकिन 33 साल के खिलाड़ी ने 42.50 के औसत से 10 अर्धशतकों के साथ 765 रन बनाए। उनमें से दो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई हालिया सीरीज में आए जहां उन्होंने 51 और 65 रन बनाए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले दो मैचों में कोहली क्रमश 8 और 18 रन बनाकर आउट हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गावस्कर को लगता है कि पिछले कुछ मैचों में भाग्य कोहली के साथ नहीं दे रहा है। स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “हर बल्लेबाज को थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है। हर बल्लेबाज को एक खास परिस्थिति की जरूरत होती है जहां वो खेलता है और चूकता है। हर बल्लेबाज को एक खास स्थिति की जरूरत होती है जहां वो गेंद पर किनारा लगाता है और कैच छोड़ दिया जाता है या गेंद फील्डर के आगे गिर जाती है।”

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ मैचों में उनकी किस्मत अच्छी नहीं रही। लेकिन ये मत भूलो, तीन मैच पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक लगाए थे। इसलिए वो आउट ऑफ फॉर्म नहीं है, बस उनका भाग्य साथ नहीं दे रहा है।”

Editor's Pick