- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli: It was very important for me to win the Under-19 World Cup
रन तो सभी बनाते हैं, लेकिन जब टीवी पर सब देखते हैं तो कुछ बात होती है: कोहली
17 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 19 तारीख को श्रीलंका से होगा।
Published On Jan 16, 2020, 06:33 PM IST
Last UpdatedJan 16, 2020, 06:33 PM IST
भारतीय अंडर-19 टीम 17 जनवरी यानि कि शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही है। इससे पहले अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिता चुके विराट कोहली ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। मौजूदा टीम इंडिया के कप्तान विराट का कहना है कि विश्व कप में मिली खिताबी जीत ने बतौर क्रिकेटर उनके करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट दिलाने में भी अंडर-19 विश्व की अहम भूमिका थी।
कोहली की कप्तानी में साल 2008 में भारत ने दूसरी बार अंडर-19 विश्व कप जीता थी। उस टीम में स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मनीष पांडे भी शामिल थे।
कोहली ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि वो एक खिलाड़ी के रूप में मेरे विकास के लिहाज से मेरे करियर का सबसे अहम दौर था। ये दूसरा मौका था जब अंडर-19 विश्व कप का प्रसारण टीवी पर हो रहा था। कई लोग रन बनाते हैं और अच्छा करते हैं लेकिन जब आपको लोग खेलते हुए देख रहे होते हैं तो फिर बात कुछ और होती है।”
अंडर-19 विश्व कप की वजह से मिला आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट
उन्होंने आगे कहा, “मैं शुक्रगुजार हूं कि वो टूर्नामेंट टीवी पर दिखाया गया था और इसकी बदौलत हम आईपीएल के लिए चुने गए थे। इसके बाद हमने सोचना शुरू किया कि हम भविष्य में कुछ कर सकते हैं। आप ये समझ लीजिए कि जब आपके सामने अच्छा करने का मौका होता है और दुनिया आपको देख रही होती है तो फिर आपके पास खुद को प्रोमोट करने का शानदार मौका होता है।”