- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli: It would have been logical to play some more ODIs before World Cup
विश्व कप से पहले कुछ और वनडे मैच खेलना बेहतर होता: विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज खेलेगी।
Published On Feb 23, 2019, 04:52 PM IST
Last UpdatedFeb 23, 2019, 04:52 PM IST
Virat Kohli © AFP
कोहली ने शुरूआती टी20 की पहले कहा, ‘‘शायद, दो और वनडे सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि दोनों टीमों के लिए फायदेमंद होते। ये ज्यादा आदर्श और तार्किक स्थिति होती।’’ हालांकि ये टी20 मैच हैं, लेकिन कोहली इन मैचों को विश्व कप की तैयारियों के रूप में लेना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: विश्व कप से पहले आईपीएल की बुरी आदतों से बचना होगा: विराट कोहली
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारे आगे जो भी सर्वश्रेष्ठ चीजें हैं, हमें उसका उपयोग करना होगा। जैसा कि मैंने पहले कहा है कि हम बतौर टीम मानसिक रूप से सही स्थिति में आना चाहेंगे। अभी हम बतौर टीम काफी संतुलित हैं और मुझे किसी भी चीज या विभाग में कोई चिंता नहीं है। सब कुछ लगभग सुलझा हुआ है।’’
हालांकि कप्तान ने ये खुलासा नहीं किया कि लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी जाएगी या नहीं। भारतीय स्क्वाड में पहले ही चहल और कृणाल पांड्या जैसे दो टी20 स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं, ऐसे में मारकंडे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली को यकीन, भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में छाप छोड़ेंगे मार्कस स्टोइनिस
कोहली ने कहा, ‘‘देखिये, उसे (मार्कंडेय) मौका दिया गया है क्योंकि उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। ये पूरी तरह से युवा खिलाड़ी को मौका देना है जिसने पिछले दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने आईपीएल और टी20 क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी की।’’
भारतीय कप्तान विराट कोहली को लगता है कि विश्व कप तैयारियों को देखते हुए ये सही होता अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बजाय दो और वनडे मैच होते। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 और पांच वनडे खेलेगी जो विश्व कप से पहले उनकी आखिरी वनडे सीरीज होगी।
Also Read
महेंद्र सिंह धोनी के ना खेलने से ऑस्ट्रेलिया को जीत का मौका दिखा: डेविड वार्नर
Also Read
मोहाली में मिली हार के बाद कोटला में ओस को ध्यान में रखेगा भारत
Also Read
शतक से चूके रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा