BCCI विश्व कप से पहले कोहली,सीनियर खिलाड़ियों को दे सकती है आराम !

एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई रोटेशन पॉलीसी के तरह कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम देने का विचार कर रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 08, 2018, 10:42 PM IST

Published On Oct 08, 2018, 10:42 PM IST

Last UpdatedOct 08, 2018, 10:42 PM IST

Virat Kohli in Rajkot test@IANS

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विश्व कप 2019 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आने वाले कुछ मुकाबलों में कप्तान विराट कोहली और सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई रोटेशन पॉलीसी के तरह कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम देने का विचार कर रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हालिया एशिया कप में आराम दिया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक बीसीसीआई इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बड़े खिलाड़ियों को आराम देने का विचार बना रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्व कप से पहले सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिले और वह इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से ताजा रहे इसलिए बीसीसीआई रोटेशन पॉलीसी अपनाने का विचार कर रही है। विराट कोहली को पहले ही कई मुकाबलों में आराम दिया जा चुका है और आगे भी बोर्ड इस मामले में विचार कर रही है।

भारतीय टीम के लिए विश्व कप से पहले एक बेहतर टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने के लिए नए खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है।

भारतीय टेस्ट टीम में पृथ्वी शॉ को मौका दिया गया और उन्होंने पहली ही पारी में शानदार शतक बनाया था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में जगह दी गई है। एशिया कप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को चुना गया था।

Editor's Pick